Kanpur: पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन कर लाभार्थियों से मिले भाजपाई; तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए की अपील...

Kanpur: पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन कर लाभार्थियों से मिले भाजपाई; तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए की अपील...

कानपुर, अमृत विचार। रविवार को बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बूथ कमेटी के सदस्यों, पन्ना प्रमुखों के साथ बैठकें हुई। बूथ प्रवासी, बूथ कमेटी के सदस्य एवं पन्ना प्रमुख लाभार्थियों से संपर्क करने भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी जी का प्रणाम के अभिवादन के साथ लाभार्थियों से मुलाकात की। उनको पीएम मोदी का पत्र सौंपा और पार्टी के टोल फ्री मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल कराई। 

modi

लाभार्थियों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देकर भाजपा को वोट देकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने छावनी मण्डल में शक्ति केंद्र छावनी परिषद स्कूल लाल कुर्ती के बूथ संख्या 24 में पार्टी कार्यकर्ताओं संग मोदी के मन की बात सुनी। 

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बूथ संख्या 24 के लाभार्थियों से मुलाकात कर  लाभार्थी संपर्क अभियान और  बूथ चलो बूथ जीतो अभियान की शुरुआत की। किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने बूथ संख्या 102, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बूथ 108 में मन की बात सुनी। अनिल दीक्षित, रज्जन परिहार, लखन ओमर, राजन चौहान, सुमित तिवारी, अशोक मिश्रा रहे।

उत्तर में 1183 बूथों पर सुनी गई मन की बात

भाजपा उत्तर के 1258 बूथों में से 1183 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुना गया। जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने मन की बात कार्यक्रम को आर्य नगर विधानसभा के बूथ नंबर 43 पर  प्रोफेसर एचएन मिश्रा कॉलेज आफ एजुकेशन मैकरॉबर्ट गंज में पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिनेश शर्मा के साथ सुना। 

गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मथानी ने गोविंद नगर विधानसभा के बूथ नंबर 34 नीर क्षीर चौराहे पर आम जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम को चौराहे पर लगी एलईडी स्क्रीन पर सुना। मीडिया प्रभारी अंकित वाजपेई ने सीसामाऊ विधानसभा के रायपुरवा मंडल में बूथ नंबर 273 पर मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे एवं देवांग शर्मा, सूरज मिश्रा, महेंद्र गुप्ता के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पूर्व उपमुख्यमंत्री बोले- 'राहुल गांधी खुद जहां से आए हैं इसलिए उन्हें युवा दिख रहा नशेड़ी...जो राम का नहीं, किसी काम का नहीं'

 

ताजा समाचार

झारखंड विधानसभा चुनावः पहली बार वोट डालेंगे 11.84 लाख मतदाता, 1.13 लाख मतदाता 85 साल से अधिक
Kundarki Assembly By Elections : पहले दिन तीन कांग्रेस नेताओं ने खरीदे पर्चे, 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं दरक्शा खान भी शामिल 
Jharkhand Assembly Elections 2024: आजसू को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा 
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे का दावा- हरियाणा की तरह महाराष्ट्र चुनाव भी जीतेंगे सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन
उन्नाव में साइबर ठगों के हौसले बुलंद: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगे 8-8 लाख
PAK vs ENG : पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रन से हराया, स्पिनर नोमान अली-साजिद खान ने लिए सभी 20 विकेट