PM Modi का यह संदेश...भाजपाईयों को सभी घरों तक लेकर जाना...Kanpur में कार्यकर्ताओं ने रूपरेखा की तैयार

कानपुर में 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा बूथ चलो बूथ जीतो अभियान

PM Modi का यह संदेश...भाजपाईयों को सभी घरों तक लेकर जाना...Kanpur में कार्यकर्ताओं ने रूपरेखा की तैयार

कानपुर, अमृत विचार। पीएम मोदी ने सभी लाभार्थियों को प्रणाम एवं पत्र के माध्यम से कुशल क्षेम जानी है। यह संदेश सभी घरों तक भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जाना है, और उनका हालचाल भी लेना है। 

इसके साथ उनको योजनाओं की भी जानकारी देनी है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को बूथों पर युवा चौपाल भी करनी है। यह बात गुरुवार को भाजपा की क्षेत्रीय बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पदाधिकारियों से कही।

बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर जाकर सक्रियता एवं गतिविधि को बढ़ाना है। पार्टी ने लाभार्थी संपर्क अभियान 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलाने के साथ ही बूथ चलो बूथ जीतो अभियान भी चलाना है। 

अभियान में जिला स्तर पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी को अभियान के संयोजन की जिम्मेदारी देनी है। प्रकाश पाल ने कहा कि सभी बूथों पर युवा चौपाल आयोजित कि जाएंगी। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी और मन की बात के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया की यह लाभार्थी चलो अभियान 25 फरवरी को मन की बात सुनने के बाद शुरू कर दिये जाएंगे। 

बैठक में यह भी तय किया गया की 23 फरवरी को लोकसभा संचालन समिति की बैठक व 24 फरवरी को विधानसभा संचालन सभी 10 लोकसभा व 52 विधानसभाओं में करना सुनिश्चित कर दिया गया है। 

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, अनिता गुप्ता, सुनील तिवारी, पवन प्रताप सिंह, अनूप अवस्थी, जय प्रकाश कुशवाहा, बॉबी पाठक, हर्ष द्विवेदी, आलोक शुक्ला, मोहित सोनकर, अचल गुप्ता, पवन पांडेय सहित क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-कानपुर पुलिस कमिश्नरेट व नगर निगम का समन्वय... ऑपरेशन त्रिनेत और होगा मजबूत, शहर में लगेंगे 600 सीसीटीवी