अखिलेश यादव का ऐलान, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में नहीं होंगे शामिल, बताई ये बड़ी वजह

अखिलेश यादव का ऐलान, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में नहीं होंगे शामिल, बताई ये बड़ी वजह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद मीडिया से बात करते हुए कही है। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर जब तक फैसला नहीं हो जाता तब तक समाजवादी पार्टी (सपा) राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं होगी। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' सोमवार को प्रतापगढ़ से यात्रा जारी की।

बता राहुल गांधी की यात्रा सोमवार को अमेठी से होकर गुजरेगी है और इसके बाद रायबरेली जाएगी। रायबरेली में सपा प्रमुख को यात्रा में शामिल होना था। सपा ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीट की पेशकश की है, जबकि कांग्रेस और अधिक सीट मांग रही है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व में कहा था कि उनकी पार्टी को करीब दो दर्जन सीट दी जानी चाहिए जहां 2009 के लोकसभा चुनावों में उसने जीत दर्ज की थी।

बता दें कि अखिलेश यादव ने बीते पांच फरवरी को राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का निमंत्रण मिलने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार कर लिया था, और अमेठी या रायबरेली से इस यात्रा में शामिल होने की संभावना जताई थी।

यह भी पढ़ें:-स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा को दिया बड़ा झटका, बनाई नई पार्टी, झंडा और नाम किया लांच!