Kanpur News: क्रिकेट स्टार सुनील गवास्कर सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे शहर, बोले- परिवार को अपूर्णनीय क्षति हुई

कानपुर में सास को कंधा देने के लिए क्रिकेट स्टार सुनील गवास्कर पहुंचे।

Kanpur News: क्रिकेट स्टार सुनील गवास्कर सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे शहर, बोले- परिवार को अपूर्णनीय क्षति हुई

लिटिल मास्टर क्रिकेट स्टार सुनील गवास्कर अपनी सास पुष्पा मेहरोत्रा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ससुराल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सास के निधन से परिवार को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

कानपुर, अमृत विचार। लिटिल मास्टर क्रिकेट स्टार सुनील गवास्कर अपनी सास पुष्पा मेहरोत्रा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ससुराल पहुंच गए। भगवतदास घाट में उनका अंतिम-संस्कार किया गया। जिसमें सुनील गवास्कर और उनकी तीन बेटियां ने कंधा दिया। उन्होंने कहा कि सास के निधन से परिवार को अपूर्णनीय क्षति हुई है। 

सिविल लाइंस स्थित ससुराल में सुनील गावस्कर शुक्रवार की देर रात पहुंचे। शनिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि शोक की इस घड़ी में शहरवासी हमारे साथ हैं। कानपुर से हमारा बहुत जुड़ाव है। पुष्पा मेहरोत्रा का शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 94 साल की थीं। लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

ैेसुनील गवास्कर

उनके निधन की सूचना पर परिवार वाले व करीबी लोग उनके निवास स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी तीन बेटियों के परिवार मुंबई में रहती हैं। घर में मौजूद परिजनों ने बताया कि गावस्कर को ससुराल से बहुत लगाव था। वह अक्सर अपनी सास से फोन से बात करते थे। उनकी पत्नी मार्शनील भी लगातार मां के संपर्क में थीं। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर की सास का निधन; कल शहर आ सकते हैं लिटिल मास्टर...

ताजा समाचार

CM योगी की जीरो टॉलरेंस नीति का दिख रहा असर, साढ़े सात साल में 80 हजार से अधिक अपराधियों को मिली गुनाहों की सजा
BRICS Summit: पीएम मोदी 22-23 अक्टूबर को जाएंगे रूस, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की 16वीं बैठक में होंगे शामिल 
जम्मू कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने का आग्रह, मंत्रिमंडल ने अपने पहले प्रस्ताव में की केंद्र से मांग 
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई-बहन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, टिकट के नाम पर पूर्व विधायक से लिए थे रुपए
मुकदमा वापस लो वर्ना परिवार समेत मार दूंगा...सचिवालय के समीक्षा अधिकारी को दी धमकी, कानपुर पुलिस ने शुरू की जांच
यौन शोषण मामला: जल्द सुनवाई के अनुरोध वाली बृज भूषण की अर्जी पर हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब