संतकबीरनगर: प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम के साथ एसपी ने रैतिक परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी, फहराया तिरंगा

संतकबीरनगर: प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम के साथ एसपी ने रैतिक परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी, फहराया तिरंगा

संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को 75वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने अपने कैम्प कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने अपने थाने और कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
 
रिजर्व पुलिस लाइन मे सुबह 9.30 बजे रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन प्रांगण मे ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर गयी गुब्बारा छोड़ा।
 
इसके बाद प्रभारी मंत्री और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने हर्ष फायरिंग किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने के लिए संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों ने भक्ति गीत व देशभक्ति से ओतप्रोत गानों पर शानदार प्रस्तुतियां दिया। बच्चों को मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से सम्मानित किया गया। 
Untitled-35 copy
 
चार पुलिस कर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र
प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जनपद के 4 पुलिस कर्मियों उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार कुशवाहा, मुख्य आरक्षी अभय कुमार उपाध्याय और आरक्षी अमरजीत मौर्या को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदान किया गया प्रशंसा चिन्ह व सिल्वर सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
 
इसी कड़ी में प्रधान परिचालक रेडियो शाखा सविता वर्मा, मनोज कुमार कुशवाहा और मुख्य आरक्षी विजय कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदान अति उत्कृष्ट पदक प्रदान कर सम्मानित किया।  मुख्य आरक्षी मो. फरहाद अंसारी, जयगोपाल यादव (यूपी112) को पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदान सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया।
 
इसी प्रकार से उप निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार यादव, अजय कुमार सिंह, आरक्षी ऋषि सिंह, मुख्य आरक्षी परिवहन रणविजय सिंह, यातायात उप निरीक्षक परमहंस, अजय पाण्डेय, एफएसओ अशोक कुमार यादव, उप निरीक्षक सतीशचन्द्र मिश्र, आरक्षी शुभम सिंह, महिला मुख्य आरक्षी अंजू सिंह, चौकीदार लोरिक यादव, मुस्ताक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 
इसी कड़ी में प्रभारी मंत्री ने यूपी 112 में नियुक्त पीआरवी कर्मियों व कालर कमाण्डर कुंजबिहारी यादव, सब कमाण्डर जितेन्द्र चौधरी, पायलट प्रमोद कुमार, कमाण्डर विवेक यादव, सब कमाण्डर प्रिन्स यादव, पायलट नागेन्द्र प्रसाद और कालर अनिल कुमार मौर्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 
Untitled-36 copy
 
 मिशन शक्ति अभियान के लिए क्षेत्राधिकारी हुईं सम्मानित
प्रदेश सरकार सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत “शक्ति दीदी” प्रशिक्षण में अभूतपूर्व उपलब्धित अर्जित किये जाने के फलस्वरुप उल्लेखनीय योगदान के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने तत्कालीन क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद दीपांशी राठौर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
 
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ब्रजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी मेहदावल और परेड कमाण्डर राघवेन्द्र सिंह राठौर, क्षेत्राधिकारी धनघटा केशवनाथ, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा, आशुलिपिक एसपी अविनाश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सोशल मीडिया सेल अजय कुमार सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव समेत सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Untitled-37 copy
 

ताजा समाचार