अमेठी: दोपहर तक छाई रही धुंध, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, जरा सी लापरवाही बरती तो इस ठंड में हो सकते हैं बीमार

अमेठी: दोपहर तक छाई रही धुंध, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, जरा सी लापरवाही बरती तो इस ठंड में हो सकते हैं बीमार

अमेठी। बुधवार को दोपहर तक धुंध छाई रही। दोपहर तक धुंध ने सूर्यदेव को भी ढक रखा था। आसमान में बादल भी बने रहे। दोपहर बाद बहुत हल्की धूप हुई। इन सबके बीच दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। जिस वजह से लोगों की जरा सी लापरवाही उन्हें बीमार कर दे रही है। इस समय खासकर बच्‍चों और बुजुर्गों का ख्याल अधिक रखने की जरूरत है। वहीं रात में गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें।

उधर, दिन-रात के तापमान में अंतर होने के कारण दमा के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टरों का मानना है कि इस तरह की धुंध अगर बनी रही तो लोगों को सांस लेने में दिक्कत होगी। दीपावली बीतने के बाद ठंड अपना असर दिखाने लगी है। दिन और रात का तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर देखा गया। जबकि अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अब इसी तरह तापमान में अंतर कम हो जाएगा। इससे ठंड और बढ़ेगी।

वहीं सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह का कहना है कि मौसम में हो रहे इस बदलाव से जुकाम और बुखार के मरीजों के साथ दमा के मरीजों की मुश्किल बढ़ गई है। सुबह और शाम के साथ रात में पड़ रही ठंड में बिना गर्म कपड़े पहने निकलना खतरनाक है। खास तौर पर दमा और हार्ट के मरीजों को इन दिनों गर्म कपड़े पहन कर ही निकलना चाहिए।

तापमान में गिरावट और नमी की वजह से प्रदूषण धुंध बनकर जम जा रहा है। वह आसमान तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे दमा के मरीजों को ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में उनकी जान चली जा रही है।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: महिला का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज, चार गिरफ्तार