मदन मोहन और अटल बिहारी साधना के पुंज: हरिओम
समाज निमार्ण के लिए अतुलनीय हैं दोनों महापुरुषों के योगदान, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई ने मनाई जयंती

मुरादाबाद, अमृत विचार। पं.मदन मोहन मालवीय और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जैसे लोग युगों-युगों के अंतराल पर अवतरित होते हैं। दोनों अपने जीवन और योगदान को लेकर अतुलनीय और अद्वितीय हैं। दोनों की साधना और सृजन से अनगिनत लोग विविध क्षेत्रों में इतिहास रच रहे हैं। दोनों पर मां वीणा और भारती की असीम कृपा थी।
यह बात सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई की ओर से आयोजित भारत रत्न महामना पं.मदन मोहन मालवीय और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री (पश्चिमी यूपी) हरिओम शर्मा ने कही।
बुद्धि विहार के एक हॉल के आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, ब्राह्मण महासभा के मार्गदर्शक डॉ.प्रदीप शर्मा, स्प्रिंग फील्ड्स कॉलेज के निदेशक विपिन जेटली, मुख्य संयोजक विमलेंद्र शर्मा, स्वगताध्यक्ष रौनक शुक्ला, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र, महासभा के महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, महामंत्री राधेश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन शंखधार के भगवान परशुराम, महामना और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्पण से हुई।
सरस्वती वंदना लक्ष्मी नारायण लीला श्रोत्रिय विद्या मंदिर किसरौल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। दिव्य सरस्वती बालिका कन्या इंटर कॉलेज लाइनपार की छात्राओं की प्रस्तुतियां संवेदना के कोमल तंतुओं को सहला गयीं। इस कार्यक्रम के बाद देर तक तालियां बजीं। नैमिष पीठाधीश्वर उपेंद्रानंद ने ब्राह्मण समाज से सद्कर्मों पर बल दिया। कहा, धरती पर ब्राह्मण देवता स्वरूप हैं। इसके सम्मान से ही भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान में विशाल ब्राह्मण सम्मेलन इस बात का उदाहरण है कि यदि ब्राह्मण एक होगा तो उसको सामाजिक और राजनैतिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। संगठन के मार्ग दर्शक ने आगतजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सहित छह लोगों का सम्मान
मुरादाबाद, अमृत विचार: संगठन से जुड़कर समाज के विकास के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने वालों का इकाई के सदस्यों ने सम्मान किया। उनके प्रयासों की सराहना की और अपील की कि संगठन के अन्य लोग भी ऐसे लोगों के संकल्प और प्रयासों से प्रेरणा लें और संगठन को राष्ट्र निर्माण में योगदान वाले समूह के रूप में स्थापित करावें। संचालक कवि मयंक शर्मा की घोषणा के उपरांत क्रमश: समाज में अतुलनीय योगदान देने वाली मिश्री देवी, सीमा त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार शर्मा मुन्ना गुरु, ऋषि देव शर्मा और महेश चंद शर्मा का को भी स्मृति चिन्ह और प्रतीक चिन्ह भेंट कर महानगर इकाई की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री (पश्चिमी क्षेत्र) हरिओम शर्मा के हाथों पर सम्मान ग्रहण किया। उधर,भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा को विशेष रूप से स्मृति चिह्न भेंट किया गया। आयोजन समिति की ओर से उन्हें रामनाम के पटका से अलंकृत किया गया।
आयोजन में मुख्य रूप से यह रहे शामिल
मुरादाबाद, अमृत विचार: आयोजन में श्याम मोहन पंडित, संजय स्वामी, सुशील शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, युवा इकाई के अध्यक्ष अमित शर्मा राजू, महामंत्री शरद कौशिक, कोषाध्यक्ष प्रण वीर, सिद्धार्थ,आशुतोष, विशाल, मिथुन शर्मा, विवेक शर्मा, राकेश शर्मा, एसपी शर्मा, ज्ञानेंद्र देव शर्मा, सुशील शर्मा, सुनील, प्रो.अनामिका त्रिपाठी, पार्षद पंकज शर्मा, गीता शर्मा, उमा शर्मा, रंजना दुबे, सविता शर्मा, विनोद, शशि कुमार, उमा शर्मा, हरीश, नरेश शर्मा, सत्यदेव शर्मा, आनंद प्रकाश शर्मा, शिक्षाविद् हेमंत झा, जिलाध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी संगठन के धवल दीक्षित, शरद शर्मा, विवेक शर्मा, नीटू उपाध्याय, राजकुमार, अवधेश पाठक, भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित, चंचल शर्मा, कृष्ण अवतार शर्मा, अजय शर्मा, अरविंद शर्मा, विशाल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पथ संचलन में बाल स्वयंसेवकों के कदमताल ने किया मंत्रमुग्ध