इटावा: जिला कारागार जेल कर्मियो को चकमा देकर फरार हुआ बंदी, जेल प्रशासन में हड़कंप, बंदी रक्षक निलंबित

इटावा। जिला कारागार में लड़की भगाने के मामले में बंद एक बंदी जेल कर्मियो को चकमा देकर भाग निकला। जब इसकी जानकारी जेल प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। बंदी को आसपास तलाश किया गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने जेल का दौरा किया। एसएसपी बंदी को पकडने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।
बताया गया है कि औरैया जिले का रहने वाला अजय कुमार पुत्र दीवान सिंह यादव निवासी जरियापुर थाना विधूना को लड़की भगाने के मामले में औरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर 27 अक्टूबर 2023 को जेल भेजा था तभी से वह जेल में बंद था। बताया गया है कि शनिवार को बंदी अजय को बगिया में अन्य बंदियों के साथ काम कराने के लिए ले जाया गया था। तभी वह चकमा देकर भाग निकला।
जेल में बंदियों की गिनती होने के बाद उसके भाग जाने की जानकारी हुई। बंदी के भागने की जानकारी होने पर जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पहले तो जेल के कर्मियों ने उसकी खोजवीन की लेकिन उसका कोई सुराग नही लग सका। बंदी के भागने की जानकारी मिलने पर एसएसपी संजय कार वर्मा ने जेल पहुंचकर जानकारी ली।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को कडाई से चैकिंग करने के निर्देश दिए। जिला कारागार के अधीक्षक ने बताया कि बंदी को बगिया में काम करने के लिए गया था तभी वह भाग निकला। उसके खिलाफ ममाला दर्ज कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि ड्यूटी पर लगाए गए कर्मियों की लापरवाही की भी जांच कराई जा रही है।
जिला कारागार इटावा में आज हुए पलायन की घटना की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर पांच बंदी रक्षकों को वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ के आदेश के अनुपालन में निलंबित किया गया है।
1 श्री श्रीकांत अवस्थी वार्डर
2 श्री सचिन कुमार वॉर्डर
3 श्री संजू यादव वॉर्डर
4 श्री चिन्मय काका वॉर्डर
5 से केशव कुमार वॉर्डर
यह भी पढ़ें:-अब अयोध्या के लिए Air India की भी फ्लाइट, जानिए कब से शुरू होगी सर्विस और कितना है किराया