बाराबंकी: 51 हजार दीपों से जगमगा उठा महादेवा, महोत्सव का हुआ समापन

बाराबंकी: 51 हजार दीपों से जगमगा उठा महादेवा, महोत्सव का हुआ समापन

रामनगर, बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा रविवार को इक्यावन हजार दीपों से जगमगा उठा। इसी के साथ महादेवा महोत्सव के भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हो गया। महादेवा महोत्सव समापन पर मेला सचिव एसडीएम नागेंद्र पांडेय द्वारा मंदिर, अभरन सरोवर तथा बोहनिया तालाब पर दीपोत्सव पर्व मनाया गया। सभी जगह मिला कर 51 हजार दीपक जलाए गए। जल रहे दीपको से तालाब व मंदिर का परिसर जग मग जग मग कर अनोखी छटा बिखेर रहा था।

मंदिर के पास जय श्री राम व ओम नमः शिवाय की आकृति के रूप में जल रहे  दीपक अनोखी भव्यता प्रदान कर रहे थे। दीपोत्सव कार्यक्रम में पूर्व विधायक शरद अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ब्लाक प्रमुख सूरतगंज लकी सिंह, सिद्धौर आरती रावत, महादेवा प्रधान राजन तिवारी  ने भी प्रतिभाग किया।

दीपोत्सव से पहले लोधेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर शिव लिंग पर 11 दीपक जलाए गए और विश्व कल्याण की कामना की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में बेहतर सहयोग करने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों एवं पत्रकारों को  प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर बोलते हुए पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि लोधेश्वर महादेवा तीर्थ स्थल इस जनपद का गौरव है भव्य कॉरिडोर के निर्माण में सभी लोग सहयोग करें। जिसमें इस पवित्र धाम का मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विकास हो सके।उन्होंने बेहतर आयोजन के लिए जनप्रतिनिधियों क्षेत्रीय जनता एवं अधिकारियों कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस बार महादेवा महोत्सव का आयोजन जिस स्थल पर किया गया है।

हमेशा इसी स्थान पर हो जिससे दर्शकों के भीड़ हो सके। पुलिस कप्तान के अलावा पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने भी अपने विचार रखे। मेला आयोजन समिति के जिला उपाध्यक्ष एडीएम अरुण कुमार सिंह ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया और जनता का भी आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर यूनियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह अध्यापक डॉ विनोद वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष राम शरण पाठक ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी सूरतगंज ब्लाक प्रमुख लकी सिंह सिद्दौर आरती रावत उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडेय पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडेय महादेवा चौकी इंचार्ज संतोष कुमार त्रिपाठी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: कानपुर: गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर दिखा आस्था और सेवा का संगम, कीर्तन सुन निहाल हुए भक्त