बरेली: पूर्व जिलाध्यक्ष के विरोध के बीच 11 दिसंबर को होगा जिला इकाई का चुनाव

बरेली: पूर्व जिलाध्यक्ष के विरोध के बीच 11 दिसंबर को होगा जिला इकाई का चुनाव

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई भंग होने के बाद चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। उम्मीदवार भी तैयारियों में जुट गए हैं। 11 दिसंबर को चुनाव होगा। हालांकि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने नियम विरुद्ध जिला कार्यकारिणी को भंग करने की कार्रवाई के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने के संकेत दिए हैं।

प्रांतीय स्तर पर जिला इकाई को गठित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। पूर्व जिला महामंत्री विनोद कुमार ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों में 28 नवंबर से एक सप्ताह तक सदस्यता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश संयुक्त मंत्री रविन्द्र पवार को जिला प्रभारी बनाया गया है। पूर्व जिला संगठन मंत्री जितेंद्र गंगवार ने बताया कि इस बार 1000 सदस्यता का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। 11 दिसंबर को जिले के चुनाव में निर्वाचन अधिकारी प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार और प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह रहेंगे। पूर्व कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय ने बताया कि 5 दिसंबर को सदस्यता का अंश प्रदेश के खाते में भेजकर जल्द से जल्द मतदाता सूची तैयार कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: गुरु नानकदेव के 554वें प्रकाश पर्व पर बिशप मंडल कॉलेज के मैदान पर सजा मुख्य दीवान, मत्था टेकने वालों का लगा तांता