मुरादाबाद : स्मार्ट सिटी का सच देखना हो तो यहां आइये...

निगम के अधिकारियों के दावे का सच सड़कों पर बेजान, जगह-जगह कूड़ा स्मार्ट सिटी की छवि को कर रहा बदरंग

मुरादाबाद : स्मार्ट सिटी का सच देखना हो तो यहां आइये...

 हरथला में रोड पर  पसरी गंदगी।

मुरादाबाद,अमृ़त विचार। स्वच्छ और सुंदर महानगर के संकल्प को जगह-जगह कूड़ा और गंदगी मुंह चिढ़ा रहे हैं। दावा तो दिन हो या रात हर समय कूड़ा निस्तारण के विशेष प्रबंध का है मगर, सच ऐसा नहीं है। महानगर स्मार्ट सिटी में चुना गया है, इसके बाद रहन- सहन और शहरी जीवन जीने को लेकर लोगों की सोच बदली है लेकिन, सार्वजनिक स्थानों की गंदगी और समय से कूड़ा का निस्तारण का न होना स्मार्ट सिटी को बदरंग कर रहा है। चिकित्सकों को डर है कि अगर सफाई को लेकर निगम का यही रवैया रहा तो ठंड के मौसम में और संक्रामक बीमारियां खतरा बन सकती हैं। 

कांठ रोड़ से प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। सड़क किनारे हरथला चौराहा के पास कूड़े का ढेर किसी से छिपा नहीं है, यहां दिन हो या रात कूड़े का ढेर दिख जाता है। ऐसे लगता है कि दिन में कभी एक बार कूड़ा उठान सही से नहीं हो पाता है। सुबह कूड़ा उठाने के समय भी कर्मचारी लापरवाही करते हैं। वाहन पर कूड़ा लोड करते समय सड़क पर कूड़ा बिखेर देते हैं, जिससे यहां दुर्गंध सदैव रहता है। सफाईकर्मी इसको साफ भी नहीं करते है। पैदल चलने वाले लोगों को परेशान होते देखा जा सकता है। बाइक सवार नाक पर हाथ रखकर तेजी निकलते हैं। दुर्गंध से कई लोग उल्टी तक कर देते हैं। यह तो बानगी मात्र है। महानगर के अधिकतर जगहों का यही हाल है।

आशियाना फेज एक में नहीं होती सफाई 
आशियाना फेज एक में नियमित सफाई नहीं होती है। सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा रहता है, जिसका उठान नहीं होता है। अमर सिंह मार्ग पर पांच से अधिक अस्पताल हैं, जहां मरीज उपचार कराने आते हैं। क्षेत्र के राम मनोहर पाल, सरिता देवी और नीलम सैनी का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। गंदगी से बीमारी का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने नियमित सफाई की मांग की है।

नगर आयुक्त ने दिया था सफाई का निर्देश
एक माह पूर्व नगर आयुक्त ने बैठक की थी, जिसमें सफाई नायकों को निर्देश दिया था कि महानगर में नियमित सफाई होनी चाहिए। बावजूद संबंधित अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

घर के कूड़े में खाने की चीजें और दूसरी चीजें होती हैं, जिससे बैक्टीरिया फैलने का खतरा अधिक रहता है। कूड़े-कचरे से दो तरह से बीमारियां फैल सकती हैं। कूड़े में पैदा होने वाले बैक्टीरिया पानी के जरिए बॉडी में जा सकते हैं, जबकि इससे निकलने वाला वायरस हवा के जरिए बॉडी में प्रवेश कर सकते हैं। कूड़ा पानी के संपर्क में आने से सड़ने लगता है जो एक साथ कई बीमारियों को जन्म देता है, फिर चाहे हेपेटाइटिस वायरस हो या बैक्टीरिया।  -डॉ.संगीता गुप्ता, प्रमुख अधीक्षक (जिला अस्पताल)

महानगर में कूड़ा उठाने की पूरी व्यवस्था है। हरथला में अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है। जिससे वहां पर कूड़ेदान रखने की फिलहाल व्यवस्था नहीं है। वहां पर मलबा पड़ा रहता है। जिससे गलियों में गाड़ियां नहीं जा पा रही हैं। सुबह 9 से 10 बजे तक कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए हैं। बाद में कूड़ा उठाने की नियमित व्यवस्था की जाएगी। रात में मुख्य बाजार बंद होने के बाद कूड़ा उठवाया जाता है।-संजय चौहान, नगर आयुक्त

ये भी पढ़ें :मुरादाबाद : कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

 

 

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे