कासगंज: गर्मी ने निकालना शुरू किया लोगों का पसीना...पारा अप्रैल में 40 के पार  

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

कासगंज, अमृत विचार। जिले में भीष्ण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिससे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। घर से निकलने वाले लोग चेहरा समेत पूरा शरीर को ढक कर चल रहे हैं। जिससे धूप में शरीर की सुरक्षा होती रहे। लिहाजा बढ़ती गर्मी से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अभी से ही पारा 40 के पार पहुंच गया है।

गर्म हवाओ और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी से निजात पाने के लिए के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। उपाय कर रहे हैं, लेकिन लोगों की मुश्किलें  कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है। वहीं लू के थपेड़ो ने बदन को झुलसा कर रख दिया है। तपिश के कारण  लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। तेज धूप के साथ पुरवइयां हवा भी चलना बंद हो जाने से गर्मी का सितम  लगातार बढ़ता जा रहा है। दोपहर होने से पूर्व सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी के चलते जरूरतमंद ही लोग घरो से बाहर निकल रहे हैं। वहीं गर्मी और तपिश से बचने के लिए लोग बाजार में लगे पेय पदार्थो का सेवन कर रहे हैं।  जिले भर में अभी से तापमान की बात करें, तो 41 से 43 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है। 

एक नजर में 
सोमवार को 40 डिग्री से 38 डिग्री के मध्य रहा तापमान
मंगलवार को 41 डिग्री से 40 डिग्री के मध्य रहा तापमान
बुधवार को 42 डिग्री से 40 डिग्री के मध्य रहा तापमान
गुरुवार को 39 डिग्री से 40 डिग्री के मध्य रहा तापमान

जिला अस्पताल के सीएमएस संजीव सक्सेना ने बताया कि गर्मी और तपिश तेज पड़ रही है। 11 बजे से शाम चार बजे तक तापमान अधिक रहता है। इससे लू लगने की संभावना ज्यादा रहती है। ज्यादा जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय चहेरे को गमछा या फिर तौलिया से ढ़क कर ही बाहर निकले। गर्मी में शरीर के लिए ध्यान देने की विशेष जरूरत है। 

संबंधित समाचार