बहराइच: सत्यम के सैफई पहुंचने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया सम्मान

बहराइच। जिले के महसी क्षेत्र निवासी सत्यम बाजपेई साइकिल से 108 दिन की यात्रा में 8500 किलोमीटर की दूरी तय की। इसके बाद वह सैफई पहुंचे। यहां पर सपा मुखिया के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया।जनपद के महसी तहसील क्षेत्र निवासी सत्यम बाजपेई सपा के युवा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 108 दिन में साइकिल से 42 लोकसभा और 202 विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके बाद वह लगभग 8500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा और पदयात्रा तय कर सैफई पहुंचे।
सत्यम बाजपेई ने समाजवादी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप मे जिले मे अपनी अलग पहचान बनाई है। साइकिल यात्रा के समापन पर सैफई मे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्यम बाजपेई को सम्मानित किया।
सपा कार्यकर्ता सत्यम बाजपेई ने बताया कि समाजवादी पार्टी के नीतियों, योजनाओं व विकासकार्यों को गांव गांव तक साईकिल यात्रा के माध्यम से पहुचाने का प्रयास किया और अखिलेश यादव से मिले सम्मान व प्रेम से खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। सत्यम ने जिले के सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ,पूर्व मंत्री यासर शाह, अब्दुल मन्नान, सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया। सत्यम के साथ आकाश कैराती भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: देव दीपावली के पूर्व नमामि गंगे के सदस्यों ने गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान, काशीवासियों से की यह बड़ी अपील