सीतापुर: सावन का पांचवां सोमवार आज, अध्यात्मिक नगरी में शिव भक्तो॑ उमड़ी भारी भीड़

अमृत विचार, सीतापुर। आज श्रावण मास का पांचवा सोमवार है। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण्य में देर रात से ही कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नैमिष तीर्थ स्थित गोमती तट पर विराजमान भगवान देवदेवेश्वर महादेव को एक लोटा जल चढ़ाने की शिव भक्तों में होड़ लगी रही। भीड़ को देखते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया।
एक दिन पहले से ही थाना प्रभारी दिग्विजय पांडे एसडीएम मिश्रिख अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस क्षेत्राधिकारी शुशील पीएसी बल के साथ डियूटी पर मुस्तैद हो गए। हर हर महादेव और बम भोले के जयकारों की गूंज शिवालयों में सुनाई देती रही। वैसे तो भोले भंडारी एक लोटा जल चढ़ाने से ही अपने भक्तों की मुराद पूरी करते हैं।
लेकिन सावन के सोमवार को शिव की पूजा आराधना में भांग धतूरा दूर्वा मंदार पुष्प शहद गंगाजल आदि से देवाधिदेव महादेव का पूजन शिव भक्त करते हैं।ऐसे में आदि गंगा गोमती तट पर विराजमान देवदेवेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें दिखाई दी। ऐसा ही नजारा शहर के स्याम नाथ मंदिर में देखने को मिला।
यहां पर भी देर रात से श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई। लोग तीर्थ नैमिषारण्य के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करते हुए शहर के स्याम नाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद छोटी कासी गोला के लिए रवाना हो जाते हैं।इस दौरान पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र सुबह तड़के से ही प्रमुख शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें - लखनऊ : डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल हड़प, उच्चका फरार