मध्यप्रदेश: कांग्रेस में किए गए चार नए महासचिव नियुक्त

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में आज चार नए महासचिव नियुक्त होने के साथ ही चार जिलों में अध्यक्ष बनाए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों के संबंध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्राप्त प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी। सर्वश्री मनोज भारतकर, अरविंद बागड़ी, विशाल अग्निहोत्री और कैलाश मिश्रा को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
ये भी पढ़ें - दूसरी मंजिल से बिल्ली को फेंककर ली जान, अज्ञात व्यक्ति पर हुआ मुकदमा
वहीं मोनू सक्सेना को भोपाल शहर जिला कांग्रेस और श्री अजय ओझा को खंडवा ग्रामीण जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। खंडवा शहर जिला अध्यक्ष के पद पर मनीष मिश्रा और इंदौर शहर जिला अध्यक्ष के रूप में सुरजीत सिंह को नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें - मणिपुर हिंसा : अज्ञात बंदूकधारियों ने की महिला की गोली मारकर हत्या