क्या आप जानते है मौसम विभाग द्वारा जारी येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट के बारे में?, मौसम विभाग कब करता है जारी

क्या आप जानते है मौसम विभाग द्वारा जारी येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट के बारे में?, मौसम विभाग कब करता है जारी

भारत में  बढ़ते तापमान , मानसून और चक्रवात के समय भारतीय मौसम विभाग (IMD) चेतावनी जारी करता है, ये चेतावनी रंगों के आधार पर होती है। जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआत 2016 में हुई थी।

इस प्रणाली को दुनिया के ज़्यादातर मौसम विभागों ने अपना लिया है। इस का कारण था इस तरीके से मौसम विभागों द्वारा जारी चेतावनियों व संकेत को आसानी से समझा जा सकता था और रंगों पर आधारित होने के कारण दुनिया भर में इसका समान अर्थ निकाले जाने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानें, किस अलर्ट का क्या मतलब होता है। 

येलो अलर्ट - सचेत रहें
मौसम  के अनुसार इस अलर्ट या चेतावनी का मतलब होता है कि आप को थोड़ा  सचेत रहने की जरूरत है। येलो अलर्ट का मकसद लोगों को सतर्क करना होता है। इसके मुताबिक आपको तुरंत कोई खतरा नहीं होता, लेकिन मौसम के हाल को देखते हुए आपको जगह और अपने मूवमेंट को लेकर सावधान रहना चाहिए।

ऑरेंज अलर्ट - तैयार रहें
मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट का अर्थ होता है आप और खराब मौसम के लिए तैयार हो जाएं। जब मौसम इस तरह की करवट लेता है, जिसका असर जनजीवन पर पड़ सकता है, तब ये अलर्ट जारी किया जाता है।

रेड अलर्ट - एक्शन का वक्त
मौसम विभाग द्वारा गंभीर स्थितियों में रेड अलर्ट जारी किया जात है  रेड अलर्ट का मतलब होता है कि जान माल की सुरक्षा का समय आ चुका है।

अक्सर इस अलर्ट के बाद खतरे के ज़ोन में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जाता है। रेड अलर्ट के समय सामान्य जनजीवन के लिए खतरे को भांपते हुए अक्सर पब्लिक ट्रांसपोर्ट, स्कूल आदि  बंद किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - दिल्ली हवाई अड्डे पर ठगों ने फर्जी सीमाशुल्क अधिकारी बन लूटे 4.15 लाख रुपये