बहराइच : गश्त करती रही पुलिस, सड़क पर कराहती रही अज्ञात महिला
.jpg)
पयागपुर/ बहराइच, अमृत विचार। गोंडा बहराइच मार्ग पर एक महिला सड़क के किनारे बेहोश हालत में पड़ी रही। जबकि पुलिस रात्रि गश्त करती रही। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर अज्ञात महिला को पुलिस ने कब्जे में लिया। इसके बाद उसके परिवार की तलाश के लिए संपर्क करना शुरू किया।
पयागपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। गोंडा बहराइच मार्ग पर शिवदहा मोड़ पावर हाउस के पास एक अज्ञात महिला सड़क के किनारे पड़ी रही। जबकि पुलिस की टीम रात में गश्त करती रही। पुलिस की नजर बेहोश महिला पर नहीं पड़ी।
सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने महिला को सड़क के किनारे पड़ा देखा। इस पर सभी ने महिला को हाथ लगाकर देखा तो वह जीवित थी। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। पयागपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे कब्जे में लिया। महिला बेहोश थी। वह कुछ अपने बारे में बता नहीं पाई। पुलिस ने महिला के परिजनों की तलाश में फोटो जिले के अन्य थानों को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जैसे ही सूचना मिली। महिला को सड़क से उठवाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें -खान मुबारक ने जेल से दी थी धमकी, कहा था -'आंच आई तो नहीं बचेगी खाकी और खादी'