विशालकाय अजगर को पकड़ने गई दुनिया की सबसे खूबसूरत साइंटिस्ट, सांप ने बिगाड़ा चेहरे का नक्शा, देखें Video
.jpg)
Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक साइंटिस्ट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इनकी तस्वीरों को देख लोगों ने उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत वैज्ञानिक होने का दर्जा दे दिया है। इस साइंटिस्ट का नाम रोसिए मूर है।
सांप ने साइंटिस्ट पर किया हमला
इस वीडियो में साइंटिस्ट के चेहरे पर अजगर ने काट दिया है। अजगर के हमले से उनके होठों से खून निकल रहा है। दरअसल, रोसिए जंगल में अपनी हाथों से अजगर पकड़ने गई थीं। वह एक विशालकाय सांप को पकड़ने आई थीं। लेकिन उन्होंने प्रोटेक्शन के लिए कोई भी टूल्स नहीं रखा था। ना ही उन्होंने अपने हाथों में ग्लव्स पहना था। अजगर को पकड़ने के दौरान अजगर ने रोसिए के मुंह पर हमला कर दिया और उसके होंठों से खून बहने लगा। अजगर के अटैक के बाद रोसिए ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
साइंटिस्ट ने बताई सच्चाई
हालांकि रोसिए ने खुद उन्हें जवाब दिया और कहा कि- उन्हें सांप ने नहीं काटा। हांलाकि सांप ने उनपर अटैक तो किया था लेकिन उनके होठों पर ये चोट सांप की काटने की वजह से नहीं बल्कि जंगल में भागने के दौरान उनके होंठ पर एक लकड़ी से खरोच लग गई थी। जिसके बाद उनका यह हाल हुआ है।
https://www.instagram.com/reel/Csd7Rgju5Lp/?utm_source=ig_web_copy_link
सांप के अटैक के बाद भी उसे पकड़ा
रोसिए ने बताया कि सांप के अटैक करने के बाद भी वह घबराई नहीं और उसका पीछा करने लगीं और अंत में उसे पकड़कर ही दम लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि खूबसूरत साइंटिस्ट ने अपने हाथों में एक बहुत बड़ा सांप पकड़ रखा है। सांप को पकड़ने के बाद वह मुस्कुरा रही हैं। रोसिए ने आगे कहा कि उन्हें अपना यह काम बहुत अच्छा लगता है। इसलिए शायद उनके इतने सारे फैन्स हैं। रोसिए फ्लोरिडा की रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें- प्रतिकूल मौसम के कारण पिछले 50 वर्षों में 20 लाख लोगों की मौत, 4300 अरब डॉलर का नुकसान