UP यूपी में अगले 2 दिन नहीं मिलने वाली है गर्मी से राहत, जानिए लखनऊ समेत अन्य जिलों का हाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने भी अगले दो दिन तक गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दक्षिण यूपी यानी इलाहाबाद, चित्रकूट, झांसी और मिर्जापुर में तापमान भी बढ़ेगा। हालांकि, मंगलवार से बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन उससे पहले लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। अभी तक प्रदेश का सबसे ज्यादा गर्म शहर 43 डिग्री सेल्सियस झांसी में रेकॉर्ड किया गया है। वहीं मुरादाबाद का सबसे कम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
लखनऊ की बात करें तो बीते शनिवार को यहां सबसे कम 25.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया है। राजधानी में बीते तीन दिनों उमस भरी गर्मी हो रही है। इसके साथ दिन भर तेज धूप भी हो रही है। फिलहाल अभी प्रयागराज, बाराबंकी, चंदौली, चित्रकूट, कानपुर, आगरा और झांसी समेत कई जिलों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। वहीं एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ भी सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि शनिवार से शुरू होने वाले हीटवेव का असर खासकर दक्षिण उत्तर प्रदेश के जिलों में गर्म हवाएं भी चलेंगी।
मौसम का अपडेट एक नजर में
जिला अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान
लखनऊ 42 27
गाजियाबाद 43 28
कानपुर 43 27
नोएडा 43 29
10 जिलों में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी
चित्रकूट में न्यूनतम 27 और अधिकतम 43 डिग्री
वाराणसी में न्यूनतम 26 और अधिकतम 43 डिग्री
मिर्जापुर में न्यूनतम 27 और अधिकतम 43 डिग्री
प्रयागराज में न्यूनतम 27 और अधिकतम 43 डिग्री
लखनऊ में न्यूनतम 26 और अधिकतम 42 डिग्री
झांसी में न्यूनतम 27 और अधिकतम 42 डिग्री
बरेली में न्यूनतम 24 और अधिकतम 41 डिग्री
बस्ती में न्यूनतम 25 और अधिकतम 41 डिग्री
गोंडा में न्यूनतम 25 और अधिकतम 40 डिग्री
मुरादाबाद में न्यूनतम 24 और अधिकतम 40 डिग्री
यह भी पढ़ें:-UP Politics: केशव के लिए खून की नदियां बहा देंगे, सैनी समाज के कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री