Nikay Chunav 2023: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में किया मतदान, सभी लोगों से की वोट देने की अपील
-(1).jpg)
अमृत विचार, लखनऊ। देश के रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने आज निकाय चुनाव के पहले चरण में विपुल खंड में बने एक केंद्र पर मतदान किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सावित्री सिंह ने भी अपना मतदान किया। वहीं इसी वार्ड में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने भी अपना मतदान किया।
इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि, 'मैं लखनऊ के सभी मतदाताओं से यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 के लिए वोट डालने की अपील करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह अपेक्षा की जाती है कि सभी लोग मतदान के दिन अपना मतदान करें।
वहीं राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने कहा कि लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के नगर निगम में भाजपा का मेयर जीतेगा और ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। पहले और दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा की शानदार जीत होगी। उन्होंने आगे कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत से बेहतर तरीके से वार्ड के अंदर तक काम होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सपा और अन्य पार्टियां गायब हो जाएंगी। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी माफिया की मौत पर मातम मनाती हो, उसे जनता पूरी तरह से नकार देगी।
ये भी पढ़ें:- UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 31 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे लखनऊ शहर की सरकार का फैसला