Nagar Nikay Chunav 2023 : बस्ती में अध्यक्ष के 22 तथा सदस्य पद के 121 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए

Nagar Nikay Chunav 2023 : बस्ती में अध्यक्ष के 22 तथा सदस्य पद के 121 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए

अमृत विचार, बस्ती । नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद के 22 तथा सदस्य पद के 121 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इस तरह नगर पालिका बस्ती व नौ अन्य नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 116 तथा सदस्य पद के 980 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पालिका परिषद बस्ती में अध्यक्ष पद के लिए 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें से निर्दल उम्मीदवार नीलम चतुर्वेदी ने नाम वापस ले लिया। अब यहां अध्यक्ष पद के कुल चौदह उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं सदस्य पद के 16 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। यहां 25 वार्डों में सदस्य पद के कुल 146 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायत बनकटी में अध्यक्ष पद के एक भी उम्मीदवार ने नाम वापस नही लिया। यहां कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि सदस्य पद के 16 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। अब यहां सदस्य पद के 75 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायत नगर बाजार में अध्यक्ष पद का एक पर्चा वापस लिया गया। यहां अध्यक्ष पद के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। सदस्य पद के 27 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया, जिसके बाद 98 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होना है।

नगर पंचायत गनेशपुर में अध्यक्ष पद के दो तथा सदस्य पद के 18 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया। यहां अध्यक्ष पद के 8 व सदस्य पद के 125 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायत गायघाट में अध्यक्ष पद के 4 व सदस्य पद के छह उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। यहां अध्यक्ष पद के 7 व सदस्य पद के 56 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायत मुंडेरवा में अध्यक्ष पद के 5 व सदस्य पद के एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया है। यहां अध्यक्ष पद के 12 तथा सदस्य पद के 103 उम्मीदवार मैदान में शेष बचे हैं, जिनके बीच मुकाबला होना है। नगर पंचायत बभनान में अध्यक्ष पद के 2 व सदस्य पद के  तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। यहां अध्यक्ष पद के लिए 2 तथा सदस्य पद के लिए 86 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायत हर्रैया में अध्यक्ष पद के दो जबकि सदस्य पद के 13 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। यहां अध्यक्ष पद पर 15 जबकि सदस्य पद पर 78 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायत कप्तानगंज में अध्यक्ष पद के 4 व सदस्य पद के 9 नाम वापस लिए गए। यहां अध्यक्ष पद के लिए 11 व सदस्य पद के लिए 89 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायत रुधौली में अध्यक्ष पद पर एक जबकि सदस्य पद के 12 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। यहां अध्यक्ष पद पर 16 जबकि सदस्य पद पर 124 उम्मीदवार मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : डालीगंज में सीएम योगी ने महापौर प्रत्याशियों के लिए किया जनसभा

ताजा समाचार

FIR on Rahul Gandhi: वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर, अमेरिका में सिख समुदाय पर टिप्पणी का है मामला
पीलीभीत: शहरवासियों अब तो सफाई के बाद ठप हो गई पेयजल सप्लाई..तभी टपकेगी जलधारा जब होगी कार्रवाई 
मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा की गोशाला में 10 गोवंशीय पशुओं की मौत; बजरंग दल कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन, लगाया ये आरोप
Mahoba: विद्युत विभाग ने अवर अभियंता को किया निलंबित; इस तरह करता था बिजली उपभोक्ताओं से ठगी...
बहराइच में फार्मासिस्ट के बहन से स्टाफ नर्स ने लिया एक हजार, भाई ने उठाया ऐसा कदम की हो गई चर्चा
पीलीभीत: खुलासा: अलीगढ़ और हाथरस के बदमाशों ने लूटी थी पिकअप, पुलिस पर भी चलाई गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार...