तिरंगे से कर रहा था मुर्गे की सफाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने कहां का है मामला

तिरंगे से कर रहा था मुर्गे की सफाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने कहां का है मामला

सिलवासा। दादरा और नगर हवेली के सिलवासा के एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के तेजी से प्रसारित होने के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसमें कथित तौर पर वह तिरंगे से मुर्गे की सफाई करता दिखाई दे रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - बीआरएस ने कांग्रेस को पैसा नहीं दिया, BJP के आरोप निराधार: जी निरंजन

सिलवासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को मांस बेचने की एक दुकान पर मुर्गे को साफ करने के लिए तिरंगे को कपड़े के टुकड़े के रूप में इस्तेमाल करके राष्ट्रीय ध्वज का ‘अपमान’ करते देखा गया। वह व्यक्ति उस दुकान में काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने एक शिकायत के आधार पर उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा दो के तहत गिरफ्तार कर लिया।”

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोषी पाए जाने पर उसे तीन साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है।

ये भी पढ़ें - सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोवोवैक्स टीके की 50 से 60 लाख खुराक किया उत्पादन : अदार पूनावाला