अयोध्या: गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना

अयोध्या: गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना

अयोध्या, अमृत विचार। गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को यहां नगर क्षेत्र के सभी चार गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई। ईसाई समुदाय के लोगों ने इस अवसर पर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। गुड फ्राइडे को लेकर गिरिजाघरों को विशेष रूप से सजाया गया था और परम्परा के अनुसार प्रार्थना का आयोजन किया गया। 
   
गुड फ्राइडे पर नगर के सीएनआई चर्च, आरसी चर्च, एबीसी चर्च और एफजी चर्च में शुक्रवार प्रात: नौ बजे से दोपहर तक विशेष प्रार्थना के साथ विविध आयोजन किए गए। ईसाई समुदाय के लोगों ने गिरजाघरों में एकत्र होकर प्रभु यीशू के संदेशों को आत्मसात किया। एबीसी चर्च के पादरी जीतेन्द्र एंटोनी ने बताया कि गुड फ्राइडे को ग्रेट फ्राइडे और होली फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। 

बाइबल के अनुसार, गुड फ्राइडे वाले दिन प्रभु यीशु ने प्रेम और ज्ञान का संदेश दिया था, लेकिन यहूदियों द्वारा उन्हें सूली पर चढ़ा दिया गया था। उन्होंने बताया कि कहा जाता है उस दिन शुक्रवार था, इसलिए ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे को बेहद आवश्यक दिन माना गया है। इस दिवस पर ईसाई समुदाय द्वारा घरों में सजावट कर गुड फ्राइडे मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: साहित्यकार डा. मिथिलेश कुमारी मिश्र का कल मनेगा स्मृति पर्व