उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी-व्यापारी नेता संजय गुप्ता के नेतृत्व में कानपुर अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों से मिले
.jpg)
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कानपुर के हमराज कांपलेक्स ,मसूद कॉन्प्लेक्स सहित अग्निकांड से प्रभावित सभी व्यवसायिक कॉमप्लेक्सो का दौरा किया। साथ ही अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियो से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बधाया।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल अग्नि काण्ड से प्रभावित व्यापारियों के साथ इस विपदा की घड़ी में कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही व्यापारियों का एक दल उप मुख्यमंत्री ,मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर व्यापारियों की मदद की मांग करेगा।
उन्होंने कहा कि अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों के सभी बैंक लोन माफ होने चाहिए तथा व्यापारियों को आर्थिक मुआवजे के रूप में आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए तथा उन्हें पुनः व्यापार शुरू करने हेतु सरकार द्वारा क्रियाशील पूंजी की व्यवस्था में भरपूर सहयोग करना चाहिए।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अरोड़ा, प्रदेश सचिव अशोक बाजपेयी, प्रदेश संगठन मंत्री अजय तिवारी व्यापारी नेता अनिरुद्ध निगम,अमित अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल आदि शामिल थे ।
ये भी पढ़ें- चिकित्सा सेवा का लक्ष्य मानव जीवन को सुगमता देना: आनंदीबेन पटेल