Char Dham Yatra 2023: यात्रा की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने दिए संबंधित विभागों को निर्देश

Char Dham Yatra 2023: यात्रा की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने दिए संबंधित विभागों को निर्देश

खुशीमठ, उत्तरकाशी/ ऋषिकेश, अमृत विचार। श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41  मिनट पर कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र में खुलेंगे। आज सोमवार को यमुना जयंती चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में मंदिर समिति यमुनोत्री द्वारा मां यमुना की पूजा अर्चना के पश्चात विधि-विधान पंचाग गणना के पश्चात विद्वान आचार्यों-तीर्थपुरोहितों द्वारा श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया  तथा श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति पदाधिकारियों तथा तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति कपाट खुलने की तिथि समय की विधिवत घोषणा की। 

मंदिर समिति के पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल ने बताया कि इस अवसर पर मां यमुना जी की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ।  शनिवार 22 अप्रैल को मां यमुना की उत्सव डोली, मां यमुना जी के भाई श्री सोमेश्वर देवता जी के साथ समारोह पूर्वक सेना के बैंड के साथ खुशीमठ से सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान कर यमुनोत्री मंदिर परिसर में पहुंचेगी। अक्षय तृतीया  22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर  41 मिनट पर श्री यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे। 

कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर शीतकालीन रावल ब्रह्मानंद उनियाल, मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, श्री यमुनोत्री महासभा अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व सचिव कृतेश्वर उनियाल,    आदि उपस्थित रहे।

यह उल्लेखनीय है कि मां यमुना के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं, वहीं श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर, श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर तथा श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा तैयारियों को पूरा करने के लिए 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दे चुके हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है, अभी तक चारों धामों के लिए पंजीकरण की संख्या छ: लाख चौंतीस हजार से अधिक पहुंच गई है।

इसी संदर्भ में चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन के विशेष कार्याधिकारी/अपर आयुक्त गढ़वाल नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के तहत चारों धामों में सभी विभागों को यात्रा संबंधित तैयारियां तथा कार्य को 15 अप्रैल तक पूरा किये जाने हेतु गढवाल कमिश्नर/ अध्यक्ष यात्रा प्रशासन संगठन सुशील कुमार द्वारा जिलाधिकारी चमोली, रूद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी और सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिये हैं। 

बैठकों तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लगातार यात्रा तैयारियों की मानीटरिंग की जा रही है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्गों सहित विद्युत, पेयजल, संचार, चिकित्सा, आवास सुविधाओं को समयबद्ध ढ़ंग से व्यवस्थित किया  जा रहा है। 

प्रशासन रूद्रप्रयाग द्वारा केदारनाथ में पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य अंतिम चरण में है। यात्रा प्रशासन संगठन के वैयक्तिक सहायक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशन पर ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट केंप में  चारधाम यात्रा से पहले आवश्यक यात्री सुविधायें जुटाई जा रही हैं।

ताजा समाचार

रायरबरेली: टप्पेबाजी करने वाली महिलाओं के गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार 
Kanpur: शादी पक्की होने पर युवक ने किया शारीरिक शोषण, तिलक व सगाई में ठगे 41 लाख, अब तोड़ा रिश्ता, जानिए मामला
बहराइच: बिना वीजा के भारतीय सीमा में घुसपैठ करते गिरफ्तार हुई दक्षिण कोरिया की महिला  
रामपुर: सिंगापुर में नौकरी लगवाने के बहाने हड़ने पांच लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
Bahraich News : वन मंत्री ने नर्सरी में लगे पौधों के विकास पर जताया संतोष, बोले- पौधों की देखभाल के साथ देते रहे खाद पानी
Kanpur: प्रेमजाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ठगे सात लाख, आरोपी ने पीड़िता को दी इस बात की धमकी...