बरेली: त्योहारों को लेकर पुलिस सख्त, रेंज में 2810 संदिग्धों को हिरासत में लिया 

होटल, ढाबा, मॉल समेत अन्य स्थानों पर चलाया चेकिंग अभियान

बरेली: त्योहारों को लेकर पुलिस सख्त, रेंज में 2810 संदिग्धों को हिरासत में लिया 

बरेली, अमृत विचार। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस सक्रिय हो गई है। होली और शब-ए-बारात को देखते हुए पुलिस ने होटल, ढाबा, मॉल समेत अन्य स्थानों पर 12 घंटे का रेंज में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 2810 संदिग्धों को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ के बाद 795 लोगों को छोड़ दिया गया। जबकि, 14 मुकदमा दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आईजी रेंज डा. राकेश सिंह के निर्देश पर रेंज के होटलों, ढाबा, मॉल, सराय समेत कुल 691 स्थानों पर गहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 240 लीटर अवैध शराब, नौ किलो 700 ग्राम गांजा, एक तमंचा, एक कारतूस, एक चाकू बरामद हुआ है। जिसमें बरेली पुलिस ने जिले में 281 स्थानों पर 1101 व्यक्ति की तलाशी ली। जिनमें 323 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा। जबकि 43 का चालान किया गया। इसी क्रम में बदायूं में 131 स्थानों पर 633 व्यक्तियों, पीलीभीत में 174 स्थानों पर 487 व्यक्तियों और शाहजहांपुर में 105 स्थानों पर 589 व्यक्तियों की पुलिस ने तलाशी ली।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने रेंज में सर्च अभियान चलाया। जिसमें 2810 संदिग्धों को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ के बाद ज्यादातर लोगों को छोड़ दिया गया। जबकि, कुछ पर कार्रवाई कर जेल भेजा गया- डा. राकेश सिंह, आईजी रेंज बरेली।

ये भी पढ़ें- बरेली: मुंबई के लिए चले समर स्पेशल ट्रेन, अधिकारियों ने की सिफारिश