अयोध्या:  ब्लाक पर लटका मिला ताला, संविदा कर्मियों के भरोसे हो रहा काम-काज 

अयोध्या:  ब्लाक पर लटका मिला ताला, संविदा कर्मियों के भरोसे हो रहा काम-काज 

अमानीगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। विकास योजनाओं को संचालित करने का जिम्मा संभालने वाला विकासखंड मुख्यालय अमानीगंज कर्मचारी विहीन हो गया है। यहां संपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मात्र तीन संविदा कर्मी संभाले हुए हैं। 
   
बुधवार को विकासखंड मुख्यालय का नजारा चौंकाने वाला था। संविदा कर्मी सत्येंद्र सिंह, राघवेंद्र उपाध्याय, आदित्य सिंह ही मौके पर मौजूद मिले। यहां बीडीओ, एडीओ पंचायत, एडीओ कोआपरेटिव, सहायक अभियन्ता, मनरेगा सेल, एपीओ व अन्य विभागों के संबंधित बाबू के कार्यालय में ताले लटके पाए गए। विकासखंड मुख्यालय पर पहुंचने वाले फरियादी मायूस होकर वहां से वापस लौटे। 

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित बीडीओ कि कलेक्ट्रेट में ट्रेनिंग हो रही है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और कुछ अन्य कर्मचारी परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए हैं। शेष लोगों को विकास खंड मुख्यालय पर रहना चाहिए। विकासखंड मुख्यालय के यदि सभी कर्मचारी गायब हैं तो बिना अवकाश लिए ड्यूटी से गायब दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: मिड-डे मील का सामान चोरी, भोजन को तरसे नौनिहाल