अयोध्या: इन्वेस्टर समिट के चलते यातायात रोके जाने पर हाइवे जाम, लोग परेशान
.jpg)
सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। लखनऊ में आयोजित इनवेस्टर समिट के चलते हाईवे पर यातायात रोके जाने से लम्बा जाम लगा है। वीआईपी अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन के मद्देनजर एक लेन सामान्य संचालन के लिए बंद कर दी गई है। जिसके चलते गोरखपुर और लखनऊ से आने- जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रौनाही थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा तहसीनपुर में शुक्रवार सुबह आठ बजे से सन्नाटे का माहौल रहा जो अब तक जारी है। हाइवे के अयोध्या- लखनऊ मार्ग पर वाहनों के रोके जाने से लगभग चार किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। इस जाम में स्थानीय रोजमर्रा के वाहन भी शामिल हैं। टोल प्रबंधक आशु भदौरिया ने बताया कि इन्वेस्टर समिट को लेकर बाहरी मेहमानों के साथ उच्च अधिकारियों के वाहन पास होने हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यह यातायात रोका गया है।
ये भी पढ़ें -UP Global Investors Summit 2023 में बोले PM मोदी- भारत बदल रहा है, UP का विकास मेरी जिम्मेदारी