काशीपुर: रेलवे ने 10 माह में आरोपियों पर वसूला लाखों का जुर्माना

काशीपुर: रेलवे ने 10 माह में आरोपियों पर वसूला लाखों का जुर्माना

काशीपुर, अमृत विचार। रेलवे ने दस महीनों में रेल संपत्ति चोरी समेत विभिन्न मामलों में रिपोर्ट दर्ज हजारों लोगों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का जुर्माना वसूला है।पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल इज्जतनगर मंडल रेल सम्पति एवं रेल यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है।

उन्होंने बताया कि रेल सम्पति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत वर्ष 2022-23 में माह अप्रैल से जनवरी तक कुल 88 मामले पंजीकृत किए गए। जिसमें कार्रवाई करते हुए 161 बाहरी व्यक्तियों एवं 04 रेल कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। रेल अधिनियम के तहत 5,695 मामले विभिन्न धाराओं में पंजीकृत किए गए। जिसमें कार्यवाही करते हुए 5,619 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे 41 लाख 39 हजार 129 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

आरपीएफ ने खतरे की जंजीर का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 424 मामले पंजीकृत किए गए तथा 392 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 2 लाख 22 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला। इसी क्रम में आरपीएफ ने कुल 7,932 गाड़ियों का एस्कर्ट किया गया। जिसके फलस्वरुप रेलवे यात्रियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में कमी आयी है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में अब तक कुल 88 खोए/लावारिस/घर से भागे हुए बच्चों का बचाव /रेस्क्यू कर उनके परिजनों/एनजीओ को सुपुर्द कर सहायता प्रदान की गयी। वर्ष 2022-23 में अबतक कुल 419 बिना दावा मामलों एवं 11 दावा मामलों की जांच पूर्ण करायी गयी तथा अवैध वेंडिंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 420 मामले पंजीकृत कर 420 व्यक्तियों को ही गिरफ्तार किया गया।

वर्ष 2022-23 में अब तक टिकट दलालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 3.02 लाख के अवैध टिकटों को जब्त किया गया। रेल सम्पत्ति एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा के निमित्त रेलवे सुरक्षा बल द्वारा भविष्य में भी नियमित अभियान जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें: रामनगर: पुलिया की रेलिंग टूटने से बाइक सवार बुजर्ग नहर में गिरे

ताजा समाचार

प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में  
प्रतापगढ़ : आतंकी हमले के विरोध में भाजयुमो ने जताया आक्रोश,दी श्रद्धाजंलि