हरदोई: गैंगरेप के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी

अमृत विचार, फफूंद, औरैया। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से मुस्लिम युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे धमका कर साथ ले गया। इसके बाद धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाया। वहीं युवती के विरोध करने पर उसे बेचने की कोशिश की। किसी तरह चंगुल से छूटकर युवती थाने पहुंची और आपबीती बताई।
एसपी चारु निगम के निर्देश पर पूर्व चेयरमैन समेत सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिता के साथ सिलाई-कढ़ाई के व्यवसाय में हाथ बंटाती थी। केसरवानी फफूंद निवासी शोएब पुत्र लईक अपने घर की महिलाओं के कपड़े सिलवाने के लिए उसके घर आता-जाता था। शोएब के साथ एक अज्ञात युवक भी उसके घर आता था। 1 जुलाई 2021 को शोएब अपने साथी के साथ आया और उसे अकेला पाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। इसके बाद शोएब ने चाकू निकालकर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने छोटी बहन के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी दी। इसके बाद वह ब्लैकमेल करके साथ ले गया। कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों तक फिरोजाबाद में रखा और फिर से फफूंद ले आया और अपने घर पर रखने लगा। युवती ने बताया कि शोएब के भाई शानू, महाशि बेगम, बहन मुलीन व तहसीन ने मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शोएब और उसके घर वाले लगातार इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाते रहे। सोमवार सुबह वह मौका पाकर किसी तरह छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिवार के लोग उसे लेकर फफूंद थाने पहुंचे। पुलिस ने मुख्य आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती का सौदा करना चाहते थे आरोपी
आरोप है कि 10 जनवरी को फफूंद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन इजहार अहमद, राजू मुनीम व उसके साथ तीन-चार लोग आये। इन लोगों ने भी उस पर इस्लाम कबूल करने के लिये दबाव बनाया। इस्लाम कबूल नहीं करने पर कहने लगे कि उर्स में बाहर से कुछ लोग आने वाले हैं, उन लोगों को बेच देंगे।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
एसपी चारु निगम के निर्देश पर फफूंद पुलिस ने शोएब, शानू, शोएब की मां हाशमी, बहन मुश्लीन, तहसीन, राजू व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इजहार अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी चारु निगम ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
यह भी पढ़ें:- हरदोई: बालिका के अपहरण व दुष्कर्म में 10 साल की कैद