अयोध्या: माध्यमिक दर्पण में छपेगी छात्र-छात्राओं की लेख सामग्री
संयुक्त शिक्षा निदेशक को लेख व पाठ्य सामाग्री का कराया गया अवलोकन
19.jpg)
अमृत विचार, अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से माध्यमिक दर्पण पत्रिका का प्रकाशन किया जायेगा। इस पत्रिका में माध्यमिक विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के लेख एवं अन्य पाठ्य सामग्री होगी। खेल, एनसीसी, लेखन व वक्ता में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों की सूची का शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल अरविंद पाण्डेय को अवलोकन कराया गया।
इस अवसर पर जेडी ने बताया कि शासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का लेख एवं कार्य माध्यमिक दर्पण पत्रिका में छपने से पूरे प्रदेश में एक संदेश जाएगा। पत्रिका में लेख सामग्री एसएसबी इंटर कॉलेज व देवा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के कार्यक्रमों को एवं श्रीराम वल्लभा इंटर कॉलेज के एनसीसी एवं खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
यह लेख जेडी के समक्ष नोडल अधिकारी डॉ. बसंत कुमार ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉ. पंकज शुक्ल, आलोक तिवारी, लेफ्टिनेंट राकेश मौर्य व अजय उपाध्याय मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-राज्य सीनियर महिला हैण्डबॉल में अयोध्या ने जीता कांस्य पदक, आराधना त्रिपाठी का रहा सराहनीय प्रदर्शन