गुजरात की जनता ने PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को वोट दिया: CM भूपेंद्र पटेल

गुजरात की जनता ने PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को वोट दिया: CM भूपेंद्र पटेल

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के विधानसभा चुनाव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जबरदस्त जीत की ओर बढ़ने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय दिया और कहा कि राज्य की जनता ने चुनाव में राष्ट्र-विरोधी तत्वों को नकार दिया। गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी. आर पाटिल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और वह 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे। 

ये भी पढ़ें- न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ का CJI के रूप में एक महीना पूरा, इन बड़े फैसलों पर लगाई मुहर

नवीनतम रुझानों के अनुसार, गुजरात की कुल 182 में से 152 सीट पर लगभग 54 प्रतिशत के मतों के साथ भाजपा आगे है। मोदी के राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए 2002 के चुनाव में भाजपा ने 127 सीट जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, जिससे इस बार वह आगे निकलती दिख रही है। कांग्रेस ने माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में 1985 में 149 सीट जीतकर रिकॉर्ड बनाया था, जो अब भी कायम है। 

पटेल ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, गुजरात के लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व पर विश्वास जताया है। अगर गुजरात की जनता ने भाजपा को चुना, तो हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा, गुजरात के लोगों ने इस चुनाव में राष्ट्र-विरोधी तत्वों को खारिज कर दिया और उसने राज्य में भाजपा के विकास के पिछले रिकॉर्ड को वोट दिया है। संवाददाता सम्मेलन में पाटिल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनका शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा।

ये भी पढ़ें- हिमाचल चुनाव: देहरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह जीते

 

ताजा समाचार

Kanpur: लापता अधेड़ का शव पार्क में झूले से लटकता मिला, बेटे ने जताई अनहोनी की आशंका, कहा ये...
Kanpur में करोड़ों की धोखाधड़ी: विदेश जाने का लालच देकर 28 लोगों से की ठगी, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Hamirpur Crime News : महिला ने शराबी पति की हत्या करने के बाद रचा ये ड्रामा... कहानी सुनकर पुलिस भी हो गई हैरान
Bareilly News | दरगाह आला हज़रत के प्रमुख से मिले झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार, दी ईद की मुबारकबाद
Gorakhpur News | गोरखपुर डबल हत्याकांड.. मां-बेटी पर ताबड़तोड़ वार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा
Meerut News | सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते.. मेरठ में ईद की नमाज के बाद लहराया पोस्टर