अयोध्या : मुद्दा विहीन हो गया है विपक्ष : गुलाबो देवी

अयोध्या : मुद्दा विहीन हो गया है विपक्ष : गुलाबो देवी

अमृत विचार, अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी के अयोध्या पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया। इससे पहले उन्होंने सरयू तट, हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि पर पूजन अर्चन किया। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। वहीं भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषय पर चर्चा की। …

अमृत विचार, अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी के अयोध्या पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया। इससे पहले उन्होंने सरयू तट, हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि पर पूजन अर्चन किया। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। वहीं भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषय पर चर्चा की।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ पार्टी का कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारें में चर्चा करके उनकी जानकारी आम जन को देते रहना चाहिए।

केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन की वजह से आम जन में उत्साह का माहौल है। विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। वह सिर्फ गुमराह करने की राजनीति पर उतारू है। जनता इस बात को समझ रही है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह समाज में अपनी सक्रियता बढ़ाकर विपक्ष की इस राजनीति का जवाब दें।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पांडेय, उप शिक्षा निदेशक आनंदकर पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या : उर्दू डे पर कई विभूतियों को मिला अल्लामा इकबाल अवार्ड

ताजा समाचार

कानपुर में रामनवमी पर हंगामे में 185 उपद्रवियों पर FIR; रामलला मार्ग जाम करने, केशवपुरम में शोभा यात्रा पर जूता फेंकने पर कार्रवाई 
बहराइच: मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
कानपुर में कॉर्डियोलॉजिस्ट की बेटी से ससुराल में हैवानियत; हनीमून में नशे की दवा दी, कई-कई दिनों तक भूखा रखा
निवेशकों के डूबे 19 लाख करोड़, सिलेंडर हुआ महंगा, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, कहा- सब ठीक है...
मंदिर का ‘शुद्धिकरण' दलित विरोधी मानसिकता का प्रतीक, बोली कांग्रेस- माफी मांगे भाजपा 
24 को शहर आ सकते PM नरेंद्र मोदी; मेट्रो के दूसरे फेज में चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं...