मथुरा: नाव और स्टीमर में बैठकर गश्त करेगी खाकी, DM-SSP ने लिया देव दीपावली की तैयारियों का जायजा

मथुरा: नाव और स्टीमर में बैठकर गश्त करेगी खाकी, DM-SSP ने लिया देव दीपावली की तैयारियों का जायजा

मथुरा, अमृत विचार। मथुरा में देव दीपावली की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। शाम तक इन्हें पूर्ण कर लिया जाएगा। रविवार को डीएम पुलकित खरे व एसएसपी अभिषेक यादव ने विश्राम घाट, स्वामी घाट, बंगाली घाट समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर डीएम ने अधीनस्थों को सुधार …

मथुरा, अमृत विचार। मथुरा में देव दीपावली की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। शाम तक इन्हें पूर्ण कर लिया जाएगा। रविवार को डीएम पुलकित खरे व एसएसपी अभिषेक यादव ने विश्राम घाट, स्वामी घाट, बंगाली घाट समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर डीएम ने अधीनस्थों को सुधार करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को मथुरा में देव दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी। प्रशासन ने इस बार मथुरा-वृंदावन के घाटों पर पांच लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा है। एक साथ सभी घाट दीपक की रोशनी से जगमग होंगे।

इस दौरान यमुना महारानी के अलौकिक दर्शन होंगे। डीएम पुलकित खरे व एसएसपी ने रविवार की सुबह घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई एवं रोशनी पर ज्यादा बल दिया गया। उन्होंने अधीनस्थों को स्पष्ट कहा कि घाटों पर साफ सफाई और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

यदि इसमें कोताही बरती तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही से करने से गुरेज नहीं किया जाएगा। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही यमुना में नाव व स्टीमर में पुलिस बल गश्त करेगा। इस दौरान नगर आयुक्त अनुनय झा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Dev Diwali 2022: देव दीपावली क्यों वाराणसी में गंगा किनारे मनाई जाती है? जानिए वजह