वाराणसी: देव दीपावली पर 21 लाख दीप होंगे प्रज्ज्वलित, पर्यटन मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

वाराणसी: देव दीपावली पर 21 लाख दीप होंगे प्रज्ज्वलित, पर्यटन मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

वाराणसी, अमृत विचार। भव्य और दिव्य काशी की देव दीपावली इस बार नव्य स्वरूप में देवताओं के साथ ही काशी वासियों के लिए भी अनोखी होगी। इस बार काशी के घाट, कुंड और सरोवरों पर 21 लाख दीपों की रोशनी की आभा दीप मालिकाओं का स्वर्णिम संसार रचेगी। काशी समेत देश-विदेश की जनता इस अद्भुत …

वाराणसी, अमृत विचार। भव्य और दिव्य काशी की देव दीपावली इस बार नव्य स्वरूप में देवताओं के साथ ही काशी वासियों के लिए भी अनोखी होगी। इस बार काशी के घाट, कुंड और सरोवरों पर 21 लाख दीपों की रोशनी की आभा दीप मालिकाओं का स्वर्णिम संसार रचेगी। काशी समेत देश-विदेश की जनता इस अद्भुत पलों की साक्षी बनेगी।

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह राजघाट पर देव दीपावली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सोमवार दोपहर एक बजे वाराणसी आएंगे। दो बजे से दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम पांच बजे राजघाट पहुंचेंगे। देव दीपावली कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना होंगे।

जिला प्रशासन की ओर से 10 लाख दीप और काशीवासियों के सहयोग से 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे। अस्सी घाट से सामनेघाट तक 108 स्थानों पर देव दीपावली महोत्सव होगा। काशी के पंचक्रोशी परिक्रमा पथ के तहत ग्रामीण व शहरी इलाकों में 101 स्थानों पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन पहली बार होगा।

ये भी पढ़ें-इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूंकप के झटके, एजेंसी ने जारी की सुनामी की चेतावनी