चित्रकूट: देवोत्थानी एकादशी पर तीर्थक्षेत्र में प्रज्ज्वलित हुए दीप

चित्रकूट, अमृत विचार। देवोत्थानी एकादशी पर शुक्रवार को तीर्थक्षेत्र में आस्थावानों ने भारी संख्या में मंदाकिनी स्नान कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। शाम को रामघाट आरती स्थल पर देव श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलन किया। घरों में भी दीपक प्रज्ज्वलित किए गए और आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर शाम को जिला जज विष्णु कुमार शर्मा, …
चित्रकूट, अमृत विचार। देवोत्थानी एकादशी पर शुक्रवार को तीर्थक्षेत्र में आस्थावानों ने भारी संख्या में मंदाकिनी स्नान कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। शाम को रामघाट आरती स्थल पर देव श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलन किया। घरों में भी दीपक प्रज्ज्वलित किए गए और आतिशबाजी की गई।
इस अवसर पर शाम को जिला जज विष्णु कुमार शर्मा, सांसद आरके सिंह पटेल, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद आदि ने रामघाट पर दीप प्रज्ज्वलन किया और आरती की। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। ज्योतिषाचार्य निरंजन मिश्रा ने बताया कि देवउठनी या देवोत्थानी एकादशी को लोग दीपावली के समान ही मनाते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का अस्तित्व समाप्त किया था। एक ही तीर से उसके तीन नगरों को भी नष्ट कर दिया। मान्यता है कि इसी विजय को स्मरण करने के लिए स्वर्ग के देवी-देवता भी इस दिन को देव दीवाली के रूप में मनाते हैं। इसे देव दिवाली या छोटी दीपावली के नाम से भी जाना जाता है।
ये भी पढ़ें-बहराइच: नकली खाद की पैकिंग कर किसानों को कर रहे बिक्री, गोदाम और दुकान सीज