बांदा: घरों में हुई गोवर्धन पूजा, गोरक्षा का लिया संकल्प

बांदा, अमृत विचार। हालांकि प्रकाश पर्व के पंचपर्वों में दीपावली के दूसरे दिन परीवा व गोवर्धन पूजा मनाये जाने का प्रावधान है, लेकिन मंगलवार को सूर्यग्रहण के कारण यह आयोजन मंगलवार को किया गया। महिलाओं ने घरों में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया और विधिविधान के साथ गोवर्धन की पूजा करके गोवंश के महत्व को …
बांदा, अमृत विचार। हालांकि प्रकाश पर्व के पंचपर्वों में दीपावली के दूसरे दिन परीवा व गोवर्धन पूजा मनाये जाने का प्रावधान है, लेकिन मंगलवार को सूर्यग्रहण के कारण यह आयोजन मंगलवार को किया गया। महिलाओं ने घरों में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया और विधिविधान के साथ गोवर्धन की पूजा करके गोवंश के महत्व को समझा।
इसके साथ ही गाय और बछड़ों को विशेष रंगों से सजाकर गोवंश की भी पूजा की गई। घरों में बुधवार की सुबह महिलाओं ने घरों के बाहर और छतों पर गोबर के ढ़ेर से गोवर्धन पर्वत और ग्वालबालों की प्रतीकात्मक छवि बनाई। फिर घर में बने कच्चे भोजन और पकवानों से भोग लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। दीवाली के पर्व पर जहां लोग माता लक्ष्मी से धन धान्य की कामना करते हैं, वहीं दूसरे दिन गोवंश की रक्षा के लिए गोवर्धन पूजा का विधान होता।
ये भी पढ़ें-नैनीताल: कयाकिंग खिलाड़ी नैना अधिकारी को किया सम्मानित