देहरादून: स्टार प्रचारक के तौर पर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीएम धामी करेंगे प्रचार-प्रसार

देहरादून: स्टार प्रचारक के तौर पर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीएम धामी करेंगे प्रचार-प्रसार

देहरादून, अमृत विचार। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार-प्रसार शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी कर दी है। जिसमें उत्तराखंड से केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही स्टार प्रचारक बनाया गया है। विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड की …

देहरादून, अमृत विचार। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार-प्रसार शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी कर दी है। जिसमें उत्तराखंड से केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही स्टार प्रचारक बनाया गया है। विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड की सीमा से सटे इलाकों में प्रचार के लिए जाएंगे और उनकी कुछ विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कराई जाएंगी।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, दीपावली के बाद संगठन के स्तर पर भी पार्टी पड़ोसी राज्य में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रबंधन और प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं को भेजेगी। पदाधिकारियों की एक टीम पहले ही हिमाचल की करीब 19 विधानसभा सीटों पर मोर्चा संभाल रही है। जैसे-जैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा, पार्टी पदाधिकारियों की टीमों को वहां भेजा जाएगा।

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री