इटावा: मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिये सैफई में हुआ हवन

इटावा: मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिये सैफई में हुआ हवन

इटावा, सैफई। नेता जी की आत्मा शांति के लिए शुक्रवार सुबह हवन शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत परिवार के सभी लोगों ने आहुतियां देकर आत्मा शांति की प्रार्थना की है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने बालों का क्रम जारी है। 11 वें …

इटावा, सैफई। नेता जी की आत्मा शांति के लिए शुक्रवार सुबह हवन शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत परिवार के सभी लोगों ने आहुतियां देकर आत्मा शांति की प्रार्थना की है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने बालों का क्रम जारी है। 11 वें दिन शुक्रवार को उनकी आत्मा शांति के लिए हवन यज्ञ शुरू हुआ।

सुबह नौ बजे अयोध्या से आए रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजय समेत पांच मेहंत ने हवन शुरू कराया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश याद, उनकी पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव, प्र सपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, अभय राम यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, प्रतीक यादव समेत पूरा परिवार यज्ञ में बैठा है।

सैफई और इटावा के कुछ अन्य खास लोग भी शामिल हुए हैं। यज्ञ पूजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आवास के आसपास 15 जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई। वहीं आगरा से हलवाई बुलवाए गए हैं। लखनऊ से आए टेंट हाउस संचालक ने आवास में दो वाटर प्रूफ पंडाल बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ ने दी श्रद्धांजलि