अयोध्या: बकरियों को निवाला बनाने वाला भेड़िया पिंजड़े में फंसा

अमृत विचार, मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज वन रेंज अंतर्गत खंडासा क्षेत्र के चिरौली गांव स्थित सूबेदार के पुरवा में आतंक का पर्याय बना भेड़िया ग्रामीणों व वन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद पिंजड़े में कैद हो गया। भेड़िया पांच दिन के अंदर कई बकरियों को अपना निवाला बना चुका था। सूबेदार के पुरवा निवासी मोहम्मद …
अमृत विचार, मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज वन रेंज अंतर्गत खंडासा क्षेत्र के चिरौली गांव स्थित सूबेदार के पुरवा में आतंक का पर्याय बना भेड़िया ग्रामीणों व वन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद पिंजड़े में कैद हो गया। भेड़िया पांच दिन के अंदर कई बकरियों को अपना निवाला बना चुका था।
सूबेदार के पुरवा निवासी मोहम्मद सिराज के घर के सामने स्थित छप्पर में बंधी एक बकरी को बीते सोमवार की रात किसी हिंसक जानवर ने दबोच लिया था और उसके गले व शरीर पर नाखून और खरोच के निशान मिले थे। इसके बाद शुक्रवार की रात दूसरी बार सिराज की तीन बकरियों को दबोचकर मार डाला था। बकरियों को मारे जाने के बाद यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। इसके बाद कुमारगंज वन रेंज के कर्मियों की टीम ने जांच-पड़ताल की।
मिल्कीपुर बीट में काम कर रहे प्राइवेट वन कर्मियों वाचर अनिल कुमार यादव, पवन कुमार एवं दीपक सिंह ने ग्रामीणों के साथ गांव के इर्द-गिर्द जंगल में जाल लगाया था और वन विभाग के दो पिंजरे भी लगा दिए थे। शुक्रवार की रात करीब 11:45 बजे भेड़िया पिंजड़े में फंस गया। भेड़िए को वन रेंज कार्यालय कुमारगंज पहुंचाया गया है।
यह भी पढ़ें… लखनऊ: बीएसपी ने लालचंद गौतम को पार्टी से किया निष्कासित