शर्मनाक : औरेया में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, खेत में नग्न हालत में मिला शव

शर्मनाक : औरेया में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, खेत में नग्न हालत में मिला शव

अमृत विचार,औरेया। जिले के दिबियापुर थानाक्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी का शव नग्न अवस्था में गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर बाजरे के खेत से पुलिस ने बरामद किया। किशोरी के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। जिसके देखकर पीड़ित परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। इस सम्बन्ध …

अमृत विचार,औरेया। जिले के दिबियापुर थानाक्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी का शव नग्न अवस्था में गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर बाजरे के खेत से पुलिस ने बरामद किया। किशोरी के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। जिसके देखकर पीड़ित परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटनास्थल का मुआयना किया। किशोरी के पिता ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे उनकी बेटी खेत गई थी। उस वक्त उनकी बेटी से शर्मनाक वारदात घटित हुई। जब यह सूचना सियासत के गलियारे तक पहुंची तो सत्ता पक्ष लेकर विपक्षी दलों ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

किशोरी के पिता का कहना है कि जब वह खेत से लौटा, तो उस वक्त उनकी बेटी घर नहीं मिली। जिससे परिजनों को चिंता सताने लगी। उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि किशोरी खेत की तरफ गई थी। गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर बाजरे के खेत में उसका शव नग्न हालत में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि किशोरी का गला दुपट्टा से कसा हुआ था।

जिसे देखकर परिजनों ने दुष्कर्म और दुपट्टे से गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी पर दिबियापुर पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चारू निगम भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची और गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस खेत में किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया है। वहां आसपास करीब 200 मीटर तक बाजारा टूटा पड़ा मिला। इसके अलावा जमीन पर घसीटने के निशाने भी मिले है। आशंका जताई गई कि किशोरी ने दम तोड़ने से पहले बचने के लिए संघर्ष किया है। हालांकि, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से तथ्य एकत्र किए हैं।

डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमॉर्टम

पुलिस अधीक्षक चारू निगम के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम पर बाजरे के खेत एक किशोरी का नग्न हालत में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटनास्थल की जांच गई। किशोरी के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। अब डॉक्टरों का पैनल किशोरी का पोस्टमार्टम करेगा।

इसके अलावा वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। हालांकि, पीड़ित परिवार ने किसी पर शक नहीं व्यक्त किया है। घटना का अनावरण करने के लिए पुलिस की दस टीमें बनाई गई है। जिसमें सर्विलांस और एसओजी टीम शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित के घर पर भी शौचालय बना हुआ है। इसके बाद भी वह बाहर खेतों पर ही शौच के लिए जाती थी। इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:- लखीमपुर-खीरी: पेड़ से लटके मिले दो सगी बहनों के शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

ताजा समाचार