मुरादाबाद : सपा को नहीं मिल रहा प्रदेश अध्यक्ष-भूपेंद्र सिंह

मुरादाबाद,अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी के अधिवेशन पर सीधा हमला बोला। अधिवेशन को झूठ और फरेब का पुलिंदा ठहराया। बोले, सपा जनता को गुमराह नहीं कर पाएगी। सपा के ब्रांड एंबेसडर जंगलराज, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और भाई-भतीजावाद हैं। हद तो यह कि इस संगठन को प्रदेश और देश को …

मुरादाबाद,अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी के अधिवेशन पर सीधा हमला बोला। अधिवेशन को झूठ और फरेब का पुलिंदा ठहराया। बोले, सपा जनता को गुमराह नहीं कर पाएगी। सपा के ब्रांड एंबेसडर जंगलराज, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और भाई-भतीजावाद हैं। हद तो यह कि इस संगठन को प्रदेश और देश को अध्यक्ष तक नहीं मिल पा रहे हैं।

नगर विधायक रितेश गुप्ता के जनसंपर्क कार्यालय पर अमृत विचार से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के प्रदेश अधिवेशन पर तंज कसा। कहा, पूरी सपा में दूसरा कोई योग्य व्यक्ति नहीं है। पांच साल के भीतर दूसरे अधिवेशन में राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष नहीं मिल पाए। सपा परिवारवाद का सबसे बड़ा उदाहरण है। सच तो यह कि जनता पांचवीं बार 2024 में पार्टी का सूपड़ा साफ करने जा रही है। प्रदेश की जनता चार बार सपा का शासन देख चुकी है। लोगों को यह बात ठीक से पता है कि सपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं रह सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में भी भेदभाव किया जाता था। प्रदेश की बदहाली के लिए सबसे अधिक अगर कोई जिम्मेदार है, तो वह सपा ही है। सपा सरकार में गुंडे, माफिया,अपराधियों और दंगाइयों को राजनीतिक संरक्षण दिया जाता था। इसके अनगिनत प्रमाण और उदाहरण हैं। प्रदेश सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है, तो पार्टी के आका को पीड़ा हो रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार के साढ़े पांच वर्षों के कार्यकाल में यूपी की छवि देश-दुनिया में बदली है। यूपी में विदेशी कंपनियां तक निवेश कर रही हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश में विकास की नई गंगा बह रही है। गरीबों किसानों, अल्पसंख्यकों और मजलूमों सहित समाज के सभी वर्गों के नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा की सरकार का मूल मंत्र सेवा, सुरक्षा और राष्ट्रवाद है। वर्ष 2024 के आम चुनाव में जनता फिर इसी आधार पर पार्टी को आशीर्वाद देगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 170 साल पुराना है कोर्ट रोड का श्री प्राचीन दुर्गा मंदिर, पूरी होती है भक्तों की मनोकामना

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री