रामपुर: जौहर विवि से एक रामायण और पांच कुरआन मजीद भी बरामद

रामपुर, अमृत विचार। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से एक रामायण और पांच कुरआन मजीद भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कुरआन मजीद और रामायण को ससम्मान कोर्ट में पेश किया। इसके अलावा जौहर यूनिवर्सिटी से बरामद किताबों और पांडुलिपियों से भरे 80 बोरे मदरसा आलिया के प्रधानाचार्य जुबैद खां की सुपुर्दगी में दे दिए हैं। …

रामपुर, अमृत विचार। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से एक रामायण और पांच कुरआन मजीद भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कुरआन मजीद और रामायण को ससम्मान कोर्ट में पेश किया। इसके अलावा जौहर यूनिवर्सिटी से बरामद किताबों और पांडुलिपियों से भरे 80 बोरे मदरसा आलिया के प्रधानाचार्य जुबैद खां की सुपुर्दगी में दे दिए हैं। यूनिवर्सिटी के तहखाने में 4200 अमूल्य किताबें और पांडुलिपियां गलकर खाद हो गई हैं।

सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खां के इशारे पर मदरसा आलिया से किताबों और पांडुलिपियों को वर्ष 2014-15 में जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचवा दिया गया था। सूबे में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भाजपा सरकार में रामपुर में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने मौलाना मोहब्बे अली नईमी समेत तमाम मदरसा आलिया से मोहब्बत करने वालों ने शिकायतें दी थीं। शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी ने जौहर यूनिवर्सिटी में छापेमारी कराकर किताबें बरामद कराई थीं। सूत्र बताते हैं कि आजम खां के इशारे पर बची हुई किताबों और पांडुलिपियों को एक तहखाने में भरवा दिया गया। करीब सात साल के दौरान तहखाने की सीलन से किताबें सड़ गल गईं।

बुधवार को किताबों की जांच पड़ताल के दौरान एक रामायण और पांच कुरआन मजीद भी बरामद हुए। पुलिस ने सम्मान कुरआन मजीद को मौलाना के सिर और रामायण को पंडित जी के सिर पर रखकर कोर्ट में पेश किया। यूनिवर्सिटी से मिली किताबें और पांडुलिपियों से भरे 80 बोरे मदरसा आलिया के प्रधानाचार्य की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं। जबकि, 4200 किताबें और बेशकीमती पांडुलिपियां सीलन के कारण सड़ गलकर खाद बन गई हैं।

कैसे होगी सड़ गलकर खाद बनी पांडुलिपियों की भरपाई
जौहर यूनिवर्सिटी में सड़ गलकर खाद बनी किताबों और बेशकीमती पांडुलिपियों की भरपाई कैसे होगी। उन पांडुलिपियों का आज दुनिया में मिलना मुश्किल होगा। उन पांडुलिपियों से न जाने कितने शोधार्थियों को लाभ पहुंचता।

ये भी पढ़ें- रामपुर: कोर्ट में पेश नहीं हुए आजम खान, बोर्ड गठित कर सीएमओ जांचेंगे बीमारी