पितृपक्ष में इन चीजों का दान माना गया है बेहद शुभ, आप भी जानिए मान्यता

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ या श्राद्ध पक्ष में गाय, तिल, भूमि, नमक और घी आदि करना दान बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि पितृपक्ष में अलग-अलग चीजों का दान करने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पितृ पक्ष में कुछ चीजों का दान करने से प्राप्त होने वाले …

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ या श्राद्ध पक्ष में गाय, तिल, भूमि, नमक और घी आदि करना दान बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि पितृपक्ष में अलग-अलग चीजों का दान करने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पितृ पक्ष में कुछ चीजों का दान करने से प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी लोगों को कम ही होती है।

पितृ पक्ष में वस्तुओं का दान करने से प्राप्त होने वाले शुभ फल
-महाभारत के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में गुड़ का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पूर्वजों के आशीर्वाद से दरिद्रता का नाश होता है।
-गाय का दान सभी दानों में श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि गौमाता का दान सुख-संपदा प्रदान करने वाला माना गया है।
-श्राद्ध पक्ष में गाय का घी दान करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
-श्राद्ध पक्ष के दौरान गेहूं और चावल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
-पितृ पक्ष में स्वर्ण दान करना बेहद लाभकारी माना गया है। सोने का दान कलह का नाश करता है।
-श्राद्ध कर्म में तिल का दान विशेष महत्व रखता है। श्राद्ध में काले तिल दान करने से पितृ दोष दूर होता है।

ये भी पढ़ें : Pitru Paksha 2022: जानिए कौन-सा श्राद्ध कब किया जाता है?