चार्ल्स को आधिकारिक तौर पर न्यूजीलैंड ने भी किया सम्राट घोषित, दी गई 21 तोपों की सलामी

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में एक आधिकारिक समारोह में चार्ल्स तृतीय को औपचारिक रूप से नया सम्राट घोषित किया गया है। समाचार वेबसाइट ‘स्टफ’ ने बताया कि वेलिंगटन में संसद में हुए समारोह में 1,000 से अधिक दर्शक मौजूद थे। दर्शक मुख्य उद्घोषणा को पढ़ने और गार्ड के परिवर्तन को देखने के लिए संसद की सीढ़ियों पर …

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में एक आधिकारिक समारोह में चार्ल्स तृतीय को औपचारिक रूप से नया सम्राट घोषित किया गया है। समाचार वेबसाइट ‘स्टफ’ ने बताया कि वेलिंगटन में संसद में हुए समारोह में 1,000 से अधिक दर्शक मौजूद थे। दर्शक मुख्य उद्घोषणा को पढ़ने और गार्ड के परिवर्तन को देखने के लिए संसद की सीढ़ियों पर इकट्ठा हुए थे। इस उद्घोषणा समारोह में 21 तोपों की सलामी दी गई जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।

गुरुवार शाम को बकिंघम पैलेस ने घोषणा की कि 70 से अधिक वर्षा तक ब्रिटेन पर शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके सबसे बड़े बेटे, चार्ल्स तृतीय तुरंत ब्रिटेन के नए राजा बन गए। आधिकारिक समारोह शनिवार को लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में हुआ जिसमें औपचारिक रूप से चार्ल्स को ब्रिटेन का नया राजा घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें:- Pakistan Flood : ‘मैंने ऐसा जलवायु नरसंहार कभी नहीं देखा…’ एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

ताजा समाचार

लखनऊ : दो युवकों को रौंदने वाले केजीएमयू के डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी
Avanish Dixit: कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष की मुश्किलें हो रही कम...अब इस मामले में भी मिली जमानत
चार माह की बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर दंपति को लूटा : बाइक पर सवार होकर आए थे तीन बदमाश, रास्ता पूछने के बहाने रोका
मुरादाबाद : नाराज पत्नी को लेने मायके पहुंचे पति को पीटा, गंभीर रूप से घायल 
बदायूं: रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी; शहर में धूमधाम से निकली राम बारात, शहरवासी बने बाराती
संभल: प्रेमी युगल की हत्या में दोषी पुत्री के पिता को मिला आजीवन कारावास