रायबरेली: विकास मार्ग में हर बाधा को उखाड़ फेंकेगा व्यापार मंडल

रायबरेली: विकास मार्ग में हर बाधा को उखाड़ फेंकेगा व्यापार मंडल

रायबरेली। जिले के सलोन कस्बे में व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण में पहुंचे पूर्व मंत्री व उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि सभी व्यापारी राष्ट्र के नवनिर्माण हेतु तत्पर रहें। इसके लिए कमर कस लें।और यह बता दें कि देश के विकास में आने वाली हर बाधा को व्यापार मंडल …

रायबरेली। जिले के सलोन कस्बे में व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण में पहुंचे पूर्व मंत्री व उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि सभी व्यापारी राष्ट्र के नवनिर्माण हेतु तत्पर रहें। इसके लिए कमर कस लें।और यह बता दें कि देश के विकास में आने वाली हर बाधा को व्यापार मंडल उखाड़ फेंकेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए प्रदेश के व्यापारियों ने कमर कस ली है।व्यापारी अपने उद्योग और अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए भी कृत संकल्पित हैं।

इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों में सुनील कुमार साहू तहसील प्रभारी, चौधरी सऊद नगर अध्यक्ष, दिनेश कौशल नगर महामंत्री, मुरारी लाल साहू, दिनेश अग्रहरी महामंत्री, पवन साहू, विपिन कौशल, लकी अरोड़ा, पवन अग्रहरी, इरफान रायनी, मेवा लाल साहू, दलजीत अरोड़ा, दिलीप कौशल, अतुल कौशल, इंद्रपाल यादव, सत्यम जयसवाल, प्रांशु अग्रहरी, रानू साहू, सचिन, खालिद राइनी, संरक्षक सुरेश कुमार गुप्ता सरदार मंजीत सिंह को बधाई देते हुए सच्चाई ईमानदारी के साथ गुणवत्ता परक व्यापार करने पर जोर दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पदाधिकारी जावेद भेद, अनुज गौतम, मलखान सिंह यादव, ललित सक्सेना और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला अध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, जिला प्रभारी संदीप जैन, वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता,

नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, महामंत्री अब्दुल वाहिद, नगर प्रभारी के0के0 गुप्ता, पंकज प्रजापति, वीके रावत, गीता सिंह, राजकुमारी सिंह, विमलेश मिश्रा, प्रियंका अवस्थी, उषा किरण सिंह, विक्की सिंह, वीरेंद्र अग्रहरी, मनोज मिश्रा, ओमीक सोनी, अमित वर्मा ,नीरज साहू एवं सैकड़ों अन्य व्यापारी नेता प्रमुखता से शामिल रहे।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल ने उठाई मंगल बाजार को बंद करने की मांग, दी चेतावनी