झारखंड में जादू टोना करने के संदेह में तीन महिलाओं की हत्या, आठ गिरफ्तार

रांची। झारखंड के रांची जिले में तीन महिलाओं की जादू टोना करने के संदेह में पीट-पीट कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने बताया कि सोनाहपुट पुलिस थाने के अंतर्गत आने …

रांची। झारखंड के रांची जिले में तीन महिलाओं की जादू टोना करने के संदेह में पीट-पीट कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने बताया कि सोनाहपुट पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले रनडीह गांव में हुई हत्या के मामले में एक महिला के पति और बेटे सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं शेष लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने तीन महिलों के साथ डंडे से मारपीट की। उन्हें शक था कि ये महिलाएं जादू टोना करती थीं। आरोप हैं कि इन लोगों ने महिलाओं की मौत हो जाने के बाद उनके शव गांव के निकट पहाड़ी इलाके में फेंक दिए। रविवार को दो शव बरामद कर लिए गए थे वहीं तीसरा शव सोमवार को बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने मारी गई एक महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, क्योंकि महिला के रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में पति का नाम भी आरोपियों में शामिल था।

ये भी पढ़ें- शराब घोटाला: अब ED की एंट्री, दिल्ली सहित कई राज्यों में छापेमारी, 30 से ज्यादा ठिकानों पर सर्च अभियान

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री