मुरादाबाद: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

मुरादाबाद: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी फरार हैं। घटना के डेढ़ माह बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पीड़िता रविवार को सीओ सिविल लाइंस कार्यालय पहुंची। उसने पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी फरार हैं। घटना के डेढ़ माह बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पीड़िता रविवार को सीओ सिविल लाइंस कार्यालय पहुंची। उसने पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर की रहने वाली 35 वर्षीया पीड़िता के मुताबिक आठ जुलाई की रात वह घर में अकेली थी। तभी राहत जान उर्फ पप्पू और रोशन उसके घर में घुस गए। दोनों ने जबरिया महिला से दुष्कर्म किया। स्थानीय पुलिस ने जब महिला की गुहार अनसुनी की तो वह एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने तहरीर देकर ने न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर मझोला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

पीड़िता के मुताबिक दोनों आरोपी पूर्व में भी उसके साथ कई बार सरेराह छेड़छाड़ कर चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की बजाय पुलिस खामोश है। पीड़िता रविवार को सीओ सिविल लाइंस कार्यालय पहुंची। अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उसने न्याय की गुहार लगाई। सीओ सिविल लाइन डॉ. अनूप कुमार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश मझोला इंस्पेक्टर धनज्जय सिंह को दिया।

ये भी पढ़ें:- संभल: चन्दौसी में गणेश चौथ मेले को लेकर तैयारियों में जुटे अफसर व आयोजक

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री