लखनऊ : दोबारा कोरोना पॉजिटिव हुईं प्रियंका गांधी

लखनऊ : दोबारा कोरोना पॉजिटिव हुईं प्रियंका गांधी

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। प्रियंका गांधी ने खुद ट्वीट कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होने बताया कि एक बार फिर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है. साथ …

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। प्रियंका गांधी ने खुद ट्वीट कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होने बताया कि एक बार फिर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है. साथ ही सभी प्रोटोकॉल का पालन करने की बात कही है।

बताते चलें कि इससे पहले प्रियंका गांधी 3 जून को कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, उसी समय प्रियंका की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

प्रियंका गांधी ने आज कोरोना संक्रमित होने की सूचना एक ट्वीट करके दी है. जिसमें उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘आज कोरोना पॉजिटिव आई हूं (फिर से), घर में आइसोलेट हूं और कोरोना के सभी नियमों का पालन कर रही हूं ‘।

यह भी पढ़ें –मुक्तेश्वर: बीवी ने रचा षडयंत्र, साले ने दोस्त संग किया जीजा का कत्ल