अयोध्या: रसोइया को मिड-डे मिल बनाने से किया मना, मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार

बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र हैरिंग्टनगंज के प्राथमिक विद्यालय रेवरी (चंदीपुर नगहरा) में महिला रसोइया के पद पर तैनात नीलेश पांडेय ने प्रधानाध्यापिका द्वारा अकारण खाना बनाने से मना करने पर मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में रसोइया के पद पर तैनात नीलेश पांडेय ने बताया है …
बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र हैरिंग्टनगंज के प्राथमिक विद्यालय रेवरी (चंदीपुर नगहरा) में महिला रसोइया के पद पर तैनात नीलेश पांडेय ने प्रधानाध्यापिका द्वारा अकारण खाना बनाने से मना करने पर मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में रसोइया के पद पर तैनात नीलेश पांडेय ने बताया है कि वह अत्यंत गरीब है।
उसकी तीन छोटी-छोटी लड़कियां हैं। किसी तरह भरण पोषण चला रही हूं। मैं प्राथमिक विद्यालय रेवरी ग्राम पंचायत चंदीपुर नगहरा विकासखंड हैरिग्टनगंज तहसील बीकापुर में रसोईया के पद पर वर्ष 2018 से नियमित रूप से कार्य कर रही हूं और सरकार के नियमों का पूरा पालन करती हूं।
इस विद्यालय के बच्चों की कोई शिकायत नहीं है लेकिन प्रधानाध्यापिका शुभम सिंह बिना किसी कारण हमेशा मुझे परेशान करती हैं और रसोईया पद पर काम ना करने की धमकी देती हैं और 30 जून को बिना कारण के मुझे विद्यालय में खाना बनवाने से मना कर दिया।
शिकायतकर्ता ने 19 जून को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत की थी, जिस पर सक्षम अधिकारी द्वारा मौखिक रूप से रसोईया नीलेश को उक्त विद्यालय में रसोईया का काम करने हेतु आदेशित किया था, लेकिन नीलेश पुन: विद्यालय में रसोईया का काम करने गई तो प्रधानाध्यापिका शुभम सिंह द्वारा नीलेश को भद्दी-भद्दी गालियां व धक्का देकर विद्यालय से निकाल दिया गया।
यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ : प्राथमिक विद्यालय में बंद मिला रसोई घर, प्रधानाचार्य को नोटिस